फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para athlete Simran won bronze in women's 200 meter event India's 28th medal in Paris Paralympics

Paralympics: पैरा एथलीट सिमरन ने महिला 200 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य, किया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Sat, 07 Sep 2024 11:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Sep 2024 11:13 PM IST
सार

सिमरन ने चार खिलाड़ियों के फाइनल में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 24.75 सेकेंड का समय लिया और पोडियम फिनिश करने में सफल रहीं। सिमरन 100 मीटर में पदक लाने से चूक गई थीं, लेकिन 200 मीटर में कांस्य पदक लाने में सफल रहीं।

विज्ञापन
Para athlete Simran won bronze in women's 200 meter event India's 28th medal in Paris Paralympics
सिमरन - फोटो : X

विस्तार

भारत की महिला पैरा एथलीट सिमरन ने महिला 200 मीटर टी12 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। मौजूदा विश्व चैंपियन सिमरन ने चार खिलाड़ियों के फाइनल में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 24.75 सेकेंड का समय लिया और पोडियम फिनिश करने में सफल रहीं। सिमरन 100 मीटर में पदक लाने से चूक गई थीं, लेकिन 200 मीटर में कांस्य पदक लाने में सफल रहीं। भारत अब तक इस पैरालंपिक में छह स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक समेत 28 पदक जीत चुका है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
पैरालंपिक में मिली कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिमरन को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरित करने वाला करार दिया।
विज्ञापन

पैरालंपिक में टी12 वर्गीकरण दृष्टिबाधित एथलीटों के लिए है। 24 वर्षीय सिमरन का जन्म समय से पहले हुआ था। उसने 10 सप्ताह इनक्यूबेटर में बिताए जहां पता चला कि वह दृष्टिबाधित है। इस साल जापान के कोबे में विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय को अपने पूरे जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके पिता की पुरानी बीमारी और अंततः निधन भी शामिल था। वह इससे पहले 100 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed