फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan Team celebrates and holds India Flag At Chess Olympiad 2024 with Champion Team India

Chess Olympiad: पाकिस्तानी दल ने थामा भारत का झंडा, चैंपियन टीम इंडिया के साथ खिंचवाई तस्वीर, सामने आया वीडियो

Fri, 27 Sep 2024 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

दोनों देशों के बीच खेल को लेकर कट्टर प्रतिद्वंद्विता ने हमेशा फैंस का ध्यान खींचा है। चाहे वह क्रिकेट, हॉकी, टेनिस या अन्य खेल हों, जब भी दोनों देश खेल के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो फैंस भी उस मैच में गजब की दिलचस्पी लेते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Team celebrates and holds India Flag At Chess Olympiad 2024 with Champion Team India
भारत और पाकिस्तान दल - फोटो : Twitter

विस्तार

शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत ने इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला, दोनों टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चेस ओंलपियाड के इतिहास में भारत ने पहली बार दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता और एक साथ स्वर्ण जीता। भारत ऐसा तीसरा देश बना जिसने एक ही चेस ओलंपियाड में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया हो। टीम इंडिया ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। हालांकि, सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के जश्न का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, बुडापेस्ट में भारतीय टीम के जश्न में पाकिस्तानी दल भी शामिल हुआ। वायरल वीडियो में पाकिस्तान की टीम के सदस्य भारत का झंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। वह सभी भारतीय टीम के सदस्यों के साथ खड़े दिखे। पाकिस्तान के शतरंज खिलाड़ियों के ऐसा करने से सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच खेल को लेकर कट्टर प्रतिद्वंद्विता ने हमेशा फैंस का ध्यान खींचा है। चाहे वह क्रिकेट, हॉकी, टेनिस या अन्य खेल हों, जब भी दोनों देश खेल के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो फैंस भी उस मैच में गजब की दिलचस्पी लेते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा है। क्रिकेट में तो भारत ने पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान का दौरा तक नहीं किया है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम पिछले साल भारत वनडे विश्व कप खेलने आई थी और तब उनका इस देश में जोरदार स्वागत किया गया था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का यहां खूब प्यार मिला था। हालांकि, हाल फिलहाल में कुछ विवाद देखने को मिले थे। इससे पहले भारत के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों का चीन का झंडा पकड़े हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो ने शतरंज की घटना के विपरीत इंटरनेट पर एक नकारात्मक भावना उत्पन्न की थी। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को 45वें शतरंज ओलंपियाड में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों के साथ बातचीत की। भारत की पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों से पीएम अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक देश हर क्षेत्र और कार्यक्षेत्र में अपनी महारत और विशेषज्ञता के कारण समृद्ध होता है। यही बात देश को महान बनाती है। हमारे अंदर कुछ नया, कुछ और करने की भूख होनी चाहिए।'
विज्ञापन

पीएम ने शतरंज के खेल को बेहतर बनाने के लिए एआई के उपयोग पर शतरंज चैंपियनों से एक सवाल पूछा, जिस पर शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने कहा, 'एआई के साथ शतरंज विकसित हुआ है। नई तक्नीक हैं और कंप्यूटर शतरंज में नए आइडियाज दे रहे हैं।' हरिका द्रोणावल्ली कहती हैं, 'यहां तक कि हमारे प्रतिद्वंद्वी भी हमारे लिए बहुत खुश थे।' शतरंज के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती कहते हैं, 'पिछले कुछ सालों में दर्शकों ने हमारा समर्थन करना शुरू कर दिया है।' इंटरनेशनल मास्टर तानिया सचदेव कहती हैं, 'इस बार हम स्वर्ण पदक जीतने के लिए बहुत प्रेरित और दृढ़ थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed