TokyoParalympics: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, कांस्य पदक मुकाबले में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी को 2-1 से शिकस्त दी। जबकि मिक्स्ड डबल्स में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
विस्तार
भारत के कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी काई मैन चु को 2-1 से शिकस्त दी। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने 2-1 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और 15-21 से हराया। जबकि, बैडमिंटन की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा एसएल-3-एसयू-5 में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत के प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की अकीको सुगिनो और डाइसुके फुजीहारा की मिश्रित युगल जोड़ी ने 2-0 से हराया। जापानी जोड़ी ने इस मैच में भारत को 23-21 और 21-19 से मात दी। वहीं, बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता।
बैडमिंटन: कांस्य पदक मुकाबले में हारे तरुण ढिल्लन
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता।
#ParaBadminton Update#IND Tarun goes down 0-2 to #INA Setiawan Fredy in Men’s Singles SL4 Bronze Medal Match
— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2021
He gave his best throughout the games and we applaud him for his hard work and determination
We wish him good luck for future competitions#Praise4Para #Paralympics
निशानेबाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को निराशा
निशानेबाजी की मिक्स्ड इवेंट में सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा वाली टीम ने निराश किया। भारतीय टीम 50 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच-1 के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस इवेंट में अवनि का फाइनल स्कोर 612 रैंक 28, सिद्धार्थ बाबू का फाइनल स्कोर 617.2 रैंक 9 और दीपक सैनी का फाइनल स्कोर 602.2 और रैंक 46वीं रही। स्पर्धा में क्वालीफाई करने के लिए अंतिम आठ में रहना जरूरी होता है।
#Tokyo2020 #Paralympics #Shooting
— Sports For All (@sfanow) September 5, 2021
Final result: R6- Mixed 50m Rifle Prone SH1 event #AvaniLekhara: Final Score- 612; Rank- 28 #SidharataBabu: Final Score- 617.2; Rank- 9#DeepakSaini: Final Score- 602.2; Rank- 46#Cheer4India #Praise4Para #AbJeetegaIndia
गोल्ड मेडल जीतने से चूके सुहास
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर ने शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और15-21 से हराया।
It’s 🥈 for Suhas
— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2021
Suhas goes down 1-2 to World No. 1 Lucas Mazur of #FRA in Men’s Singles SL4 Final & gets 🥈
He fought well & put up a good fight & we applaud his hard work & determination
Amazing game Suhas, 🇮🇳 is proud of you! You are an inspiration to all!#Cheer4India pic.twitter.com/mf8XaEssPv
बैडमिंटन: कृष्णा नागर ने जीता गोल्ड मेडल
भारत के कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में हांगकांग के खिलाड़ी काई मैन चु को 2-1 से शिकस्त दी।
5th 🥇 for 🇮🇳 at #Paralympics @Krishnanagar99 clinches GOLD by defeating #HKG Kai Man Chu 2-1 in a thrilling Men’s Singles SH6 Final
— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2021
You have fulfilled your dream with hard work & determination & for that, we are proud!
A well-deserved win! Keep shining 🌟#Cheer4India pic.twitter.com/yqAyVAEdMx
बैडमिंटन: कांस्य पदक मुकाबले में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी
बैडमिंटन की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा एसएल-3-एसयू-5 में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत के प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की अकीको सुगिनो और डाइसुके फुजीहारा की मिश्रित युगल जोड़ी ने 2-0 से हराया। जापानी जोड़ी ने इस मैच में भारत को 23-21 और 21-19 से हराया।