फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Indian Sailing Team reaches Tokyo with Varun Thakkar KC Ganapathy Vishnu Saravanan and many more

Tokyo Olympics: टोक्यो पहुंची भारतीय सेलिंग टीम, नौकायन स्पर्धा में दिखाएगी दम

Tue, 13 Jul 2021 04:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 13 Jul 2021 04:43 PM IST
सार

भारतीय नौकायन टीम टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंच गई है। भारत को इस बार नौकायन में पदक की उम्मीद है।  ओलंपिक में नौकायन स्पर्धा में भारत अभी तक पदक नहीं जीता है। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics Indian Sailing Team reaches Tokyo with Varun Thakkar KC Ganapathy Vishnu Saravanan and many more
भारतीय नौकायन टीम - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारतीय नौकायन टीम ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो पहुंच गई। भारतीय एथलीटों का यह पहला जत्था है जो जापान पहुंचा है। नौकायन टीम में शामिल वरुण ठक्कर, केसी गणपति, विष्णु सरवनन और नेथ्रा कुमानन अपने कोचों के साथ टोक्यो पहुंचे। हानेदा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने इन एथलीटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस बार नौकायन में भारतीय टीम से पदक की उम्मीद है। भारत की ओलंपिक में नौकायन स्पर्धा में अभी तक झोली खाली रही है। 

विज्ञापन


वैसे भारत का एशियाई खेलों में नौकायन में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने एशियाड में 2 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक जीते हैं। भारत के इस प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम इंडिया इस बार नौकायन में भारत को पदक दिलाएगी। नौकायन कोच इस्माइल बेग को भी टीम से पदक जीतने की उम्मीद है। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि भारत को महाकुंभ में पदक जीतने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। भारत ने सिडनी ओलंपिक में पहली बार नौकायन में हिस्सा लिया था। तब से उसे इस स्पर्धा में पदक की दरकार है। 
विज्ञापन



ओलंपिक की बात की जाए तो भारत के दत्तू भोकानल रियो ओलंपिक में पुरुषों की एकल स्पर्धा में 13वें नंबर पर रहे थे। यह भारत का ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सिडनी ओलंपिक 2000 में भारत ने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया था उस समय भी इस्माइल बेग भारत के कोच थे। उनके नेतृत्व में भारत ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ दिन पहले एक बयान में नौकायन कोच ने कहा था कि एशियाई के प्रदर्शन को ओलंपिक में दोहराने की कोशिश जारी है, हर बार हम बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, थोड़ी मेहनत और जरूरी है, अगर इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हम ओलंपिक में पदक जीतेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed