फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shakari Richardson fulfilled her late mother dream of becoming an Olympian

मां का सपना पूरा: शाकारी रिचर्ड्सन बनी ओलंपियन, आगे दिग्गजों से होगी टक्कर

Fri, 25 Jun 2021 08:05 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 08:05 AM IST
सार

सौ मीटर की अमेरिकी फर्राटा धावक की निगाह अब 23 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड पर  

विज्ञापन
Shakari Richardson fulfilled her late mother dream of becoming an Olympian
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपियन बनने का सपना देख रहीं अमेरिका की शाकारी रिचर्ड्सन ने अमेरिकी ट्रॉयल से एक हफ्ते पहले मां को खो दिया था जिनका सपना था कि उनकी बेटी ओलंपियन बने।

विज्ञापन


निजी दुख और जज्बातों पर काबू पाकर 21 साल की इस एथलीट सौ मीटर की फर्राटा रेस में 10.86 सेकंड का समय निकाला। उनकी तुलना फ्लोरेंस ग्रिफिथ जायनर से की जाने लगी है जिन्होंने 1988 के ओलंपिक में 10.49 का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।  
विज्ञापन


खुद शाकारी का कहना है कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है और वह अपने ऊपर उम्मीदों का कोई दबाव नहीं बनाना चाहती हैं। ट्रायल में शाकारी के अलावा जैवियन ओलिवर और टिहाना डेनियल्स भी क्वालिफाई करने में सफल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिग्गजों से है टक्कर 
टोक्यो ओलंपिक में रिचर्ड्सन के सामने दो बार ओलंपिक चैंपियन (2008 बीजिंग, 2012 लंदन) शैली एन फ्रेजर प्राइस और इलेनी थामसन हेराह रहेंगी जिन्होंने पिछले रियो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर में दोहरा स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 200 मीटर की विश्व चैंपियन दिना ऐशर स्मिथ के भी फर्राटा रेस में भाग लेने की संभावना है जिन्होंने रिचर्ड्सन को मई में हुई डायमंड लीग में हराया था।  

जीतते ही दादी से जा लिपटी 
शाकारी ने जैसे ही क्वालिफाई किया वह दौड़कर दर्शक दीर्घा में बैठीं अपनी दादी के गले लग गईं। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दादी ने अपनी होनहार पोती का माथा चूम लिया। शाकारी ने कहा कि मेरी दादी के बिना मेरा वजूद कहां होता। मेरे लिए मेरा परिवार सब कुछ है। 

10.72 : का समय निकाल चुकी है इस साल जो दुनिया में छठा सबसे तेज समय है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed