{"_id":"5ccf15b2bdec22073b651d31","slug":"saurav-ghosal-and-joshna-chinappa-are-asian-squash-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव-जोशना एशियाई स्क्वॉश चैंपियन, पहली बार दो भारतीयों ने जीता खिताब ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौरव-जोशना एशियाई स्क्वॉश चैंपियन, पहली बार दो भारतीयों ने जीता खिताब
Sun, 05 May 2019 10:26 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 05 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा
सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने रविवार को एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने एक साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
गत चैंपियन और दूसरी वरीय जोशना ने फाइनल में शीर्ष वरीय हांगकांग की एनी एयू को 11-5, 8-11,11-6,11-6 से मात देकर अपने खिताब की रक्षा की। गत उपविजेता सौरव हांगकांग के लियो एयू चुन मिंग को 11-9,11-2, 11-8 से हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन