फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri and coaching staff to get 45-day extension after World Cup 2019

रवि शास्त्री और उनकी टीम के कार्यकाल में हुई बढ़ोतरी

Fri, 14 Jun 2019 04:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Jun 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri and coaching staff to get 45-day extension after World Cup 2019
virat kohli ravi shastri

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ को वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद करार में 45 दिन का विस्तार मिलेगा। शास्त्री और अन्य सहयोगी स्टाफ का करार वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है, लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इन सभी के करार को बढ़ाने का फैसला लिया है। सीओए का यह फैसला बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाला गया है। 

विज्ञापन


शास्त्री की टीम में सहायक कोच संजय बांगर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर हैं। वेबसाइट पर डाले गए मिनिट्स में लिखा गया है, 'कुछ चर्चा के बाद सीओए ने फैसला लिया है कि सहयोगी स्टाफ के कार्यकाल में 45 दिनों का विस्तार किया जाएगा जो एडहॉक बेसिस पर होगा। वर्ल्ड कप के बाद सपोर्ट स्टाफ के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।' 
विज्ञापन


मिनिट्स में कहा गया है, 'हेड कोच को नियुक्त करने के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से बात करना जरूरी है, इसलिए बीसीसीआई प्रबंधन सीएसी के सदस्यों से बात करेगा और पूछेगा कि उन्होंने जो काम किया है उसके बाद उनकी क्या उम्मीदें हैं। इसके बाद सीएसी की रिफरेंस को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट बनाया जाएगा और सीओए को भेजा जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय सीएसी में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। इन तीनों ने बीसीसीआई के लोकपाल डी. के. जैन को साफ कह दिया था कि उन्हें यह तक नहीं पता कि इनकी क्या जिम्मेदारियां हैं।

इन तीनों यह बात तब कही थी जब इन तीनों के आईपीएल टीमों के साथ जुड़ने पर हितों के टकराव का मुद्दा उठा था। बीसीसीआई संविधान के मुताबिक मुख्य कोच का चयन सीएसी की जिम्मेदारी है। ऐसे में सीओए को हितों के टकराव के इस मुद्दे को निपटाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed