फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   praveen kumar get into top ten position in world cup compount qualification

विश्व कप कंपाउंड क्वालीफिकेशन में शीर्ष 10 में प्रवीण कुमार

Tue, 07 May 2019 07:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 07 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
praveen kumar get into top ten position in world cup compount qualification
indian Archery Association

बिना कोच के खेल रहे भारतीय कंपाउंड तीरंदाज प्रवीण कुमार ने मंगलवार को यहां विश्व कप चरण दो के क्वालीफिकेशन राउंड में नौवां स्थान हासिल किया जबकि पुरुष टीम चौथे स्थान पर रही। प्रवीण ने 704 अंक जुटाए जो शीर्ष पर रहे अमेरिका के मैट सुलिवन से आठ अंक कम हैं। उन्हें पहले दौर में बाई मिला है।

विज्ञापन


प्रवीण के टीम के साथ लवजोत सिंह 21वें और गुरविंदर सिंह 11वें स्थान पर रहे। भारतीय टीम क्वालीफिकेशन राउंड में कुल 2091 अंक जुटाकर चौथे स्थान पर रही। टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा जिसे 13वीं वरीयता दी गई है। महिला कंपाउंड वर्ग में परवीना 20वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय तीरंदाज रही। मोनाली जाधव और प्रिया गुर्जर ने क्रमश: 24वां और 25वां स्थान हासिल किया। इन तीनों की भारतीय टीम क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रही।
विज्ञापन


भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 11वें नंबर की सिंगापुर के खिलाफ करेगी। प्रवीण मिश्रित कंपाउंड वर्ग में परवीना के साथ जोड़ी बनाएंगे जहां भारत को सातवीं वरीयता मिली है और टीम बाई के साथ सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। यह जोड़ी 10वीं वरीयता प्राप्त मलेशिया की जोड़ी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के साथ कोई कंपाउंड कोच नहीं गया है। इनकी गैरमौजूदगी में रिकर्व कोच सुमेश चंद्र राय और सवाइयां माझी कंपााउंड कोच की भी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed