फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic Games Tokyo 2021: Two athletes test positive for Covid-19 in Olympic Village, say officials

Tokyo Olympics 2021: खेल गांव में दो और एथलीट हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन खिलाड़ी संक्रमित

Sun, 18 Jul 2021 08:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Jul 2021 08:40 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। 

विज्ञापन
Olympic Games Tokyo 2021: Two athletes test positive for Covid-19 in Olympic Village, say officials
Tokyo olympics 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना संकट के बादल और गहराते जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित एथलीटों को  14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के सफल आयोजन को लेकर आशंका बन गई है। यह पहला अवसर है जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिए नामित होटल में ठहरा हुआ है।
विज्ञापन




आयोजन समिति ने यहां कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार दिन में कुल 10 मामले सामने आए। इनमें खेलों से संबंधित पांच व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है। समिति के रिकार्ड के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या अब 55 पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खेलों के मुख्य कार्यकारी निदेशक क्रिस्टोफ डुबी ने कहा, ‘जब भी कोविड-19 को कोई मामला आता है तो उसका मतलब होता है कार्रवाई। करीबी संपर्कों की पहचान करने के लिए स्पष्ट प्रक्रिया है। एक मामला केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि उसके साथ ही कार्रवाई शुरू हो जाती है जिसमें तुरंत ही परीक्षण करवाना भी शामिल है।’


उन्होंने कहा, ‘खेलों के लिए 18000 प्रतिभागियों के जापान आने से पहले कोविड-19 के 40,000 परीक्षण किए गए। इसके अलावा हवाई अड्डे पर जांच हो रही है। नियमित तौर पर जांच और हर दिन परीक्षण किया जा रहा है।’

आयोजकों ने यह नहीं बताया है कि दोनों संक्रमित खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या उन्हें किसी अन्य स्थान पर पृथकवास पर भेजा गया है।

आईओसी के खेल संचालन निदेशक पियरे डुक्रे ने कहा, ‘एक जुलाई से विदेशों से 18000 से अधिक प्रतिभागी यहां पहुंच चुके हैं। इन सभी के पास आगमन से पहले दो नेगेटिव परीक्षण थे। आगमन पर उनका फिर से परीक्षण किया गया।’

खेल गांव में एक दिन पहले ही एक व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। यह खिलाड़ी नहीं था। इस व्यक्ति को खेल गांव से बाहर पृथकवास पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed