{"_id":"5db32c4e8ebc3e015f5689c1","slug":"netherlands-and-canadas-unbeaten-run-at-t20-world-cup-qualifiers-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 विश्व कप क्वालिफायर में नीदरलैंड का विजय रथ थमा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 विश्व कप क्वालिफायर में नीदरलैंड का विजय रथ थमा
Sat, 26 Oct 2019 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड और कनाडा के आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालिफायर में लगातार जीत के सिलसिले को क्रमश: पपुआ न्यू गिनी (पीएनजी) और हांगकांग ने तोड़ दिया। पीएनजी ने नीदरलैंड को पांच विकेट से हराकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 126 रन बनाए जिसे पीएनजी ने एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में किंचित शाह की नाबाद 59 रन की पारी और नसरूल्ला राणा के तीन विकेट से हांगकांग ने कनाडा को 32 रन से मात दी।
विज्ञापन
यूएई ने नाईजीरिया को पांच विकेट से शिकस्त दी। नाईजीरिया की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन ही बना सकी। यूएई ने 12.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दिन के अंतिम मुकाबले में स्काटलैंड ने बरमुडा पर 46 रन की जीत दर्ज की। स्काटलैंड ने चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद बरमुडा की पारी को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन