{"_id":"5ef614cb8ebc3e42c701ec93","slug":"narinder-batra-raises-concerns-after-derecognition-of-national-sports-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश ओलंपिक मेडल की उम्मीद न रखे, खेल संघ मान्यता विवाद पर बोले नरिंदर बत्रा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश ओलंपिक मेडल की उम्मीद न रखे, खेल संघ मान्यता विवाद पर बोले नरिंदर बत्रा
Fri, 26 Jun 2020 09:01 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा
- फोटो : ट्विटर
दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर खेल मंत्रालय द्वारा 54 राष्ट्रीय खेल संघों की मान्यता रद्द करने पर भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अपना पक्षा रखा है। बत्रा ने दो टुक कह दिया कि अगर जल्द ही मौजूदा हालात नहीं सुधरे तो ओलंपिक में खिलाड़ियों से देश पदक की उम्मीद न रखे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (AIFF), हॉकी इंडिया, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत सभी खेल संघों की मान्यता रद्द होने के बाद देश में लॉकडाउन की वजह से ठप पड़ी खेल गतिविधियां अब लंबे समय तक शुरू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
बकौल बत्रा, 'मुझे नहीं पता कि अब खेल शिविर शुरू हो पाएंगे या नहीं। सरकार किस तरह फंड देगी। मान्यता कोर्ट ने रद्द की है तो आगे वह कब और क्या फैसले लेंगे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन यह गंभीर विषय है। तैयारियां पिछले तीन माह से बंद है अब इस स्थिति में 2021 टोक्यो ओलंपिक में पदक की उम्मीद नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन
बत्रा ने कहा कि कोर्ट में अगली तारीख अगस्त की है। साथ ही वह यह कहने से भी नहीं चूके कि ओलंपिक में खिलाड़ी तिरंगे की बजाय भारतीय ओलंपिक संघ के ध्वज के तहत खेलते दिख सकते हैं, लेकिन हम अदालत का सम्मान करते हैं।