नहीं रहे विश्वनाथन आनंद के पिता: लंबी बीमारी के बाद 92 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के पिता के विश्वनाथन का बीमारी के बाद यहां गुरूवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दक्षिण रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक विश्वनाथन के दो बेटे और एक बेटी है।
Shri @PandaJay Ji expresses profound grief and sorrow on the demise of five-time world chess champion Viswanathan Anand’s father, Shri K Viswanathan.
विज्ञापन
Deepest condolences to the bereaved family.
Om Shanti 🙏🙏— Office of Jay Panda (@mp_office) April 15, 2021
आनंद की पत्नी अरूणा ने कहा, 'आनंद का उन्होंने काफी साथ दिया। उन्होंने आनंद की विश्व चैंपियनशिप में सारी जीत देखी, उन्होंने अपने बेटे को अच्छे संस्कार दिए और आनंद की उपलब्धियों पर उन्हें गर्व था।'