फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   irfan becomes the first indian who qualified for tokyo olympic

इरफान बने तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट

Sun, 17 Mar 2019 04:48 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 17 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
irfan becomes the first indian who qualified for tokyo olympic
irfan

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी केटी इरफान जापान के नोमी में रविवार को एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए तोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने वाले पहले भारतीय ऐथलीट बने। इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया, जबकि तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क एक घंटे और 21 मिनट था।

विज्ञापन


ऐथलेटिक्स में इरफान के अलावा अभी किसी अन्य भारतीय ने 2020 ओलंपिक का टिकट हासिल नहीं किया है। इरफान ने इसके साथ ही कतर के दोहा में होने वाले विश्व चैंपियनशिप (27 सितंबर से छह अक्टूबर) के लिए भी क्वॉलिफाइ कर लिया। इसके लिए क्वॉलिफाइंग मार्क एक घंटा 22 मिनट और 30 सेकंड था। 
विज्ञापन


इरफान के अलावा देवेंद्र सिंह और गणपति कृष्णन ने भी क्रमश: एक घंटा 21 मिनट और 22 सेकंड तथा एक घंटा 22 मिनट और 12 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ किया।  महिलाओं के 20 किलोमीटर पैदल चाल में सौम्या देवी एक घंटा 36 मिनट और आठ सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं लेकिन वह ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed