फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK Batsman Ruturaj Gaikwad Recovers From Coronavirus, Back to Training

IPL 2020: कोरोना को मात देकर वापस मैदान पर लौटा चेन्नई सुपरकिंग्स का यह योद्धा

Mon, 21 Sep 2020 05:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 21 Sep 2020 05:11 PM IST
सार

पॉजिटिव खिलाड़ी को दो अलग-अलग परीक्षणों में निगेटिव आने के बाद ही आईपीएल बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में आने की मंजूरी दी जाती है, हालांकि उन्हें अभ्यास शुरू करने से पहले बीसीसीआई के चिकित्सा परीक्षणों से गुजरना पड़ता है जिसमें शारीरिक फिटनेस को आंका जाता है।

विज्ञापन
IPL 2020: CSK Batsman Ruturaj Gaikwad Recovers From Coronavirus, Back to Training
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोविड-19 की दो अनिवार्य परीक्षणों में निगेटिव आने के बाद सोमवार को पहली बार अभ्यास शुरू किया। आईपीएल में मंगलवार को टीम का राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा। महाराष्ट्र का 23 साल का यह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दो सप्ताह तक पृथकवास पर था। वह शनिवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपील के मौजूदा सत्र के पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।

विज्ञापन

सीएसके ने ट्विटर पर इस बल्लेबाज की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'सोमवार सुबह को जो पहली चीज आप देखना चाहते है। देखों कौन आया! चेहरे पर मुस्कान और दिल की तरह आंखें, ऋतुराज।'

सीएसके के दल के 13 सदस्य पिछले महीने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे। चाहर और 11 अन्य लोग बीमारी से पहले ही उबर गए थे। दो अनिवार्य रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चाहर मुंबई के खिलाफ मैच भी खेले थे।
 



ऋतुराज को हालांकि लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा वह दुबई स्थिति केन्द्र में पृथकवास पर थे। भारतीय 'ए' टीम के इस नियमित सदस्य को सीएसके में सुरेश रैना के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। रैना व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हट गए हैं।

माना जा रहा है कि दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई के टीम शिविर में सीएसके कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को प्रभावित किया था। आईपीएल के चिकित्सा निर्देशों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने पर उसे 14 दिनों तक पृथकवास पर रखा जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed