फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian athletes to miss tournament in Kyrgyzstan, Kazakhstan, IGP 4 on June 21

टोक्यो ओलंपिक: हिमा और दुती को क्वालीफाई करने का एक और मौका, 21 जून को आईजीपी 4

Wed, 09 Jun 2021 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 10:03 PM IST
सार

भारतीय एथलीट किर्गीस्तान, कजाखस्तान में टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि वह 21 जून से पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
Indian athletes to miss tournament in Kyrgyzstan, Kazakhstan, IGP 4 on June 21
हिमा दास

विस्तार

भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास और दुती चंद को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक और घरेलू टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि वह 21 जून से पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 की मेजबानी करेगा। इससे पहले हिमा दास और दुती चंद समेत 40 सदस्यीय टीम को किर्गीस्तान और कजाखस्तान में खेलने भेजने के एएफआई के प्रयास नाकाम रहे चूंकि उन देशों में पृथकवास के नियमों में बदलाव हो गया है।

विज्ञापन


एएफआई ने कहा, 'एएफआई ने भारतीय एथलीटों को एक अतिरिक्त टूर्नामेंट देने का फैसला किया है क्योंकि वे बदले हुए पृथकवास नियमों के कारण बिशकेक (किर्गीस्तान) में टी कोल्पाकोवा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और अलमाटी (कजाखस्तान) में कोसानोव स्मृति टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे।' हिमा और दुती ने अभी तक ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं किया है। आईजीपी 4 में 400 मीटर, 1500 मीटर, लंबी कूद, त्रिकूद, शॉटपुट, भालाफेंक, 400 मीटर बाधा दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, चक्काफेंक और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed