{"_id":"5cd1b77abdec22071212c464","slug":"indian-armymen-wants-financial-support-to-participate-in-race-across-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी साइकिल रेस में भाग लेना चाहता है सेना का अधिकारी, लोगों से मांगी आर्थिक मदद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमेरिकी साइकिल रेस में भाग लेना चाहता है सेना का अधिकारी, लोगों से मांगी आर्थिक मदद
Tue, 07 May 2019 10:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 May 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
रेस अक्रॉस अमेरिका
- फोटो : file
सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने 11 जून से शुरू हो रही ‘रेस अक्रोस अमेरिका’ (आरएएएम) साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनता से वित्तीय मदद की मांग की है।
विज्ञापन
सिर्फ दो भारतीय श्रीनिवास गोकुलनाथ और अमित सामर्थ ने दुनिया में सबसे मुश्किल मानी जाने वाली 4800 किलोमीटर की इस साइकिल रेस को पूरा किया है। इस रेस में अमेरिका के पश्चिमी तट से पूर्वी तट का सफर साइकिल से करना होता है।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 12 दिन में रेस पूरी करनी होती है। रेस के दौरान सहायक टीम भी साथ होती है जो कार से यात्रा करती है, जिस वजह से यह काफी खर्चीली रेस बना जाती है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने कहा कि वह इस रेस से पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे। उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि इस रेस में 45 लाख रुपये का खर्च आएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने 25 लाख रुपये खर्च कर रहा हूं और बाकी के 20 लाख रुपये का इंतजाम प्रायोजकों और जनता के चंदे से करना होगा।’’