फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india won four gold medals on second day of asian youth athletics championship

भारत को एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन चार स्वर्ण

Sun, 17 Mar 2019 09:23 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 17 Mar 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
india won four gold medals on second day of asian youth athletics championship
विश्वेंद्र सिंह

विश्वेंद्र सिंह ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में 44.09.75 मिनट के समय के साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड कायम किया, जिससे एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी भारत के नाम रहा। परमजीत सिंह बिष्ट 44.21.96 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


पैदल चाल में पिछला रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाड़ी संजय कुमार (45:30.39)के नाम था। भारत के उसैद खान ने पुरूषों के डेकाथलन में शुक्रवार की बढ़त को शनिवार को भी बरकरार रखते हुए 6952 अंक के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुवैत के मोहम्मद अलफेरास (6671 अंक) के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस स्पर्धा में भारत के अंसार अली (5943) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में तबिता पी.एम ने चौथे प्रयास में 5.86 मीटर की कूद के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की अमब्रिखा नारजारे 5.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही।  पुरूषों के 400 मीटर दौड में अब्दुल रजाक ने 48.17 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की 100 मीटर स्प्रींट में भारत की अवंतिका संताष नरालेने 11.97 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रही। पुरूषों के 2000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में भारत के अतुल कुमार ने 6:00.45 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत दूसरे दिन के बाद सात स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed