फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India's weightlifter Koyel Bar shines, sets two world records in Commonwealth Championships

Koyel Bar: भारत की 17 साल की भारोत्तोलक कोयल बार का जलवा, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

Wed, 27 Aug 2025 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

17 साल की कोयल ने गजब का जज्बा दिखाते हुए तब सुर्खियां बटोरीं, जब बिंदियारानी और मुथुरमुथुपंडी राजा जैसे भारोत्तोलक पदक जीतने में सफल रहे। कोयल को आने वाले समय का स्टार माना जा रहा है।

विज्ञापन
India's weightlifter Koyel Bar shines, sets two world records in Commonwealth Championships
कोयल बार - फोटो : ANI

विस्तार

17 साल की भारतीय भारोत्तोलक कोयल बार ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में दो नए युवा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करके युवा और जूनियर दोनों खिताब जीते। जूनियर और युवा दोनों वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए इस किशोरी ने कुल 192 किग्रा (85 किग्रा + 107 किग्रा) वजन उठाया। उन्होंने पहले 85 किग्रा भार उठाकर युवा स्नैच विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और फिर क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 107 किग्रा भार उठाकर 105 किग्रा के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। इसके साथ ही, उन्होंने 188 किग्रा के मौजूदा युवा विश्व कुल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोयल का प्रयास स्नेहा से बेहतर
कोयल का प्रयास उनकी हमवतन स्नेहा सोरेन से तीन बेहतर था, जिन्होंने 185 किग्रा (81 किग्रा + 104 किग्रा) के साथ सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। इससे पहले महिलाओं में भारत की बिंदियारानी देवी और पुरुषों में मुथुपंडी राजा ने मंगलवार को अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, सारी सुर्खियां गजब का जज्बा दिखाने वाली 17 वर्षीय कोयल ने बटोरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदियारानी को मिला पदक
महिलाओं के 58 किग्रा वर्ग में भाग लेने वाली बिंदियारानी ने 206 किग्रा (91 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 85 किग्रा, 88 किग्रा और 91 किग्रा भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में 110 किग्रा और 115 किग्रा भार उठाया। वह अपने अंतिम 122 किग्रा प्रयास में असफल रहीं और दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कियाना इलियट ने 212 किग्रा (100 किग्रा + 112 किग्रा) के साथ स्वर्ण पदक जीता। बिंदियारानी बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक विजेता हैं। वह पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन भी हैं, जिन्होंने 2019 में स्वर्ण और 2021 संस्करणों में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

मुथुपंडी ने भी जीता पदक
पुरुष वर्ग की बात करें तो, मुथुपंडी राजा 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंच गए, लेकिन 296 किग्रा (128 किग्रा+168 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। मलयेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने 297 किग्रा (125 किग्रा+172 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू 292 किग्रा (127 किग्रा+165 किग्रा) वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

300 से ज्यादा एथलीट्स
टूर्नामेंट के 30वें संस्करण में 31 देशों के 300 से ज्यादा भारोत्तोलक हिस्सा ले रहे हैं। टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने सोमवार को महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के साथ भारत के अभियान की शुरुआत की थी और अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed