फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India`s Rohan Bopanna and Matthew Ebden pair sailed into the men's doubles final of the Miami Open

Miami Open: बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी फाइनल में पहुंची, खिताब से एक कदम दूर, जानें किससे होगा सामना

Fri, 29 Mar 2024 11:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इस जोड़ी ने सेमीफाइल में स्पेन के ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के जेबालोस की जोड़ी को 6-1, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
India`s Rohan Bopanna and Matthew Ebden pair sailed into the men's doubles final of the Miami Open
रोहन बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन मार्केल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस को हराकर मियामी ओपन पुरुष डबल्स वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने इस साल की शुरुआत में वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इस जोड़ी ने सेमीफाइल में स्पेन के ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के जेबालोस की जोड़ी को 6-1, 6-4 से हराया। 
विज्ञापन


बोपन्ना के पास फिर शीर्ष में पहुंचने का मौका
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद 44 वर्षीय बोपन्ना एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे। वह ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। हालांकि दुबई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल और इंडियन वेल्स के राउंड-32 में हारने के बाद यह जोड़ी दूसरे नंबर पर खिसक गई थी, लेकिन मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जीतने से उन्हें सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में दोबारा शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिलेगी।     
विज्ञापन


डोडिग-ऑस्टिन की जोड़ी से होगा सामना
बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का खिताबी मुकाबले में सामना क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी से होगा। डोडिग ऑस्टिन की जोड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में केविन क्राविट्ज और टिम पुट्ज की जर्मनी की जोड़ी को 6-4, 6-7 (7), 10-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक 25 डबल्स खिताब जीत चुके हैं बोपन्ना
बोपन्ना के करियर का यह 14वां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल है, जबकि वह पहली बार मियामी ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं। ओवरऑल यह उनका 63वां टूर स्तर का फाइनल है। भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल बोपन्ना अबतक अपने करियर में 25 डबल्स खिताब जीत चुके हैं। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का यह पांचवां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल है। बोपन्ना के नाम एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई है वह लिएंडर पेस के बाद सभी नौ एटीपी मास्टर्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed