{"_id":"5bcfb6cbbdec226997413221","slug":"india-and-pakistan-will-have-a-match-of-under-19-women-football-team-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा भारत और पाक के बीच अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम का मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आज होगा भारत और पाक के बीच अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम का मुकाबला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला अंडर 19 फुटबॉल टीम बुधवार को चोनबरी (थाईलैंड) में एएफसी चैंपियनशिप क्वालिफायर के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। भारत के कोच एलेक्स एम्बरोज ने कहा कि टीम जज्बात को नियंत्रण में रखकर खेलेगी। इसी दिन थाईलैंड और नेपाल के बीच भी मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, ‘ हम अगर जज्बाती हो गए तो लक्ष्य से भटक जाएंगे।
विज्ञापन
हम पहले मैच से पूरे तीन अंक लेना चाहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी आम मैचों की तरह होगा। मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं और रणनीति पर अमल करें।’ दोनों टीमों सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप खेली थीं, लेकिन उसमें एक दूसरे से सामना नहीं हुआ।
विज्ञापन
भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा और कांस्य पदक जीता था जबकि पाकिस्तान सारे मैच हार गया था। पाकिस्तान के कोच मोहम्मद सिद्दीकी शेख ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों को इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। भारतीय टीम बहुत अच्छा खेल रही है, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ’
विज्ञापन