फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   GS Lakshmi first woman match referee in icc event is inspiration to many women

जीएस लक्ष्मी: ICC मैच रेफरी पैनल की पहली भारतीय महिला, क्रिकेट की वजह से ले पाईं उच्च शिक्षा

Sat, 21 Dec 2019 08:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Dec 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
GS Lakshmi first woman match referee in icc event is inspiration to many women
जीएस लक्ष्मी - फोटो : ट्विटर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की पुरुष वन डे मैच की पहली महिला रेफरी का नाम जीएस लक्ष्मी है। भारत के आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं गंडिकोटा सर्व लक्ष्मी यानी जीएस लक्ष्मी के पिता झारखंड जमशेदपुर में नौकरी करते थे। जब हाईस्कूल की परीक्षा में कम नंबर आने पर लक्ष्मी को वीमन कॉलेज ने दाखिला देने से मना कर दिया तो लक्ष्मी को खेल कोटे से कॉलेज में प्रवेश मिला। आज लक्ष्मी करोड़ों महिलाओं के लिए मिसाल हैं।

विज्ञापन


अक्टूबर 2019 को आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लीग राउंड में हांगकांग और आयरलैंड के बीच हुए मैच में बतौर रेफरी शामिल होने वालीं लक्ष्मी का देश के लिए खेलने का सपना हालांकि अधूरा ही रह गया। वह 1999 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित भी हुई थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

 
एक परंपरागत दक्षिण भारतीय ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली लक्ष्मीन ने किसी इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया था कि वह अपने भाइयों के साथ क्रिकेट खेल रही थी। तभी उन्हें गेंदबाजी का चस्का चढ़ा। इसी की बदौलत उन्हें कॉलेज में एडमिशन मिल गया। खेल के दम पर ही 1989 में दक्षिण मध्य रेलवे में नौकरी लगी। फिर वह हैदराबाद आ गईं। क्रिकेट बदस्तूर जारी था। शादी 1991 में जया प्रकाश से हुई। परिवार और बेटी के जन्म के कारण उन्हें तीन साल तक खेल से दूर रहना पड़ा। 1994 में दोबारा गेंद-बल्ला थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे सफर में लक्ष्मी की मां विजया लक्ष्मी ने उनका पूरा साथ दिया और उनकी बेटी प्रनाती श्रावनी की परवरिश की। 2004 के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वालीं लक्ष्मी ने फिर क्रिकेट कोचिंग देनी शुरू कर दी। चार साल बाद यानी 2008 में बीसीसीआई ने घरेलू महिला क्रिकेट में महिला रेफरी को मैच में उतारना शुरू किया। 2008-09 से मैच रेफरी की भूमिका निभा रहीं 51 वर्षीय लक्ष्मी के लिए असल खुशखबरी तब आई जब वह क्रिकेट अधिकारी के रूप में चुनी गई देश की पांच महिलाओं में से एक थीं।


आंध्र महिला, बिहार महिला, रेलवे महिला, पूर्वी क्षेत्र महिला और दक्षिण महिला समेत कई टूर्नामेंट खेले हैं। वह मध्यम तेज गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में खेलती रही हैं। आंध्र वुमन, बिहार वुमन, ईस्ट जोन वुमन, इंडियन रेलवेज़ वुमन, साउथ जोन वुमन की ओर से खेल चुकीं लक्ष्मी के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनके प्रति पूर्वाग्रस्त होकर उन्हें कमतर आंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed