{"_id":"6298e8a57eca9f217e428646","slug":"french-open-2022-18-year-old-coco-gauff-reached-grand-slam-final-for-the-first-time-will-compete-with-world-number-one-iga-swiatek","type":"story","status":"publish","title_hn":"French Open: 18 साल की कोको गॉफ पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं, वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वितेक से होगा मुकाबला, रोहन बोपन्ना हारे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
French Open: 18 साल की कोको गॉफ पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं, वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वितेक से होगा मुकाबला, रोहन बोपन्ना हारे
Thu, 02 Jun 2022 11:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:04 PM IST
सार
कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसन को हराया। दूसरी ओर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वितेक ने भी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार (चार जून) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
कोको गॉफ और इगा स्वितेक
- फोटो : French Open/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की 18 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरी ओर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वितेक ने भी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला शनिवार (चार जून) को खेला जाएगा।
कोको गॉफ की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ओपन के चौथे राउंड तक पहुंच चुकी हैं। 2019 (विम्बलडन) में पहली बार वो किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं। उनका तीन साल का लंबा इंतजार फ्रेंच ओपन में खत्म हुआ। कोको ने मार्टिना ट्रेविसन को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इस मैच को 6-3, 6-1 से अपने नाम किया।
स्वितेक 2020 में बनी थीं चैंपियन
दूसरी ओर, स्वितेक ने सेमीफाइनल में रूस की दारिया कासात्किना को हराया। स्वितेक इस मुकाबले को 6-2, 6-1 से अपने नाम करने में सफल रहीं। उनकी नजर दूसरी बार फ्रेंच ओपन जीतने पर है। इससे पहले स्वितेक 2020 में यहां चैंपियन बनी थी। वो फ्रेंच ओपन के अलावा किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
स्वितेक के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
स्वितेक ने अपने करियर की लगातार 34वीं जीत हासिल की है। उनके पास फाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। महिलाओं में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स के नाम दर्ज है। वीनस ने साल 2000 में यह रिकॉर्ड बनाया है। स्वितेक को इस रिकॉर्ड की बराबरी के लिए युवा सनसनी कोको गॉफ को हराना होगा।
युगल में बोेपन्ना की सेमीफाइनल में हार
रोहन बोपन्ना का पहली बार फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 42 साल के भारतीय खिलाड़ी और हालैंड के उनके जोड़ीदार मातवे मिडिलकूप सेमीफाइनल में 12वीं वरीयता के जीन जूलियन रोजन और मार्सेलो अरेवेलो के खिलाफ सुपर टाईब्रेकर में 4-6, 6-3, 7-6(8) से हार गए। सुपर टाइब्रेकर में बोपन्ना-मिडिलकूप ने दो मैच प्वाइंट बचाए लेकिन अंतत: जूलियन और मार्सेलो जीतने में सफल रहे। अगर बोपन्ना फाइनल में पहुंच जाते तो 2013 में लिएंडर पेस के बाद यहां रोलां गैरो में पुरुष युगल फाइनल खेलने वाले पहले भारतीय होते। हालांकि बोपन्ना 2017 में गैबरिला डैबरावस्की के साथ मिलकर मिश्रित युगल में फ्रेंच ओपन में खिताब जीत चुके हैं।