फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   cleanchit for Narsingh Yada, fought today

भारत को बड़ा झटका, वाडा ने नरसिंह यादव पर लगाया चार साल का बैन

Fri, 19 Aug 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
cleanchit for Narsingh Yada, fought today

पीवी सिंधू के बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने के बाद एक और अच्छी खबर की उम्‍मीद कर रहे भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत के प्रमुख रेसलर नरसिंह यादव ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। डोपिंग के मामले में वाडा की अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में चली सुनवाई में नरसिंह के सारे दांव फेल हो गए।

विज्ञापन


खेल पंचाट ने वाडा की आपत्ति को सही मानते हुए उन पर चार साल के प्रतिबंध को हरी झंडी दे दी। यह प्रतिबंध वाडा की ओर से नरसिंह पर लगाया गया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि नरसिंह इस ओलंपिक के साथ ही अगले ओलंपिक में भी भाग नहीं ले पाएंगे। नरसिंह को डोपिंग मामले में दोषी मानते हुए खेल पंचाट ने उन्हें 12 घंटे में खेल गांव में मिला कमरा और अपना कार्ड छोड़ने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले नरसिंह के वकील के हवाले से एएनआई ने खबर दी थी कि वाडा ने उन्हें क्लीनचिट देते हुए मैच खेलने की अनुमति दे दी है। लेकिन देर रात एएनआई ने फिर खबर दी कि वाडा ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बेगुनाही के संबंध में एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए नरसिंह

cleanchit for Narsingh Yada, fought today

बता दें कि भारत में तूफान ला देने वाले डोपिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद पहलवान नरसिंह यादव ने दावा किया था कि उनके खाने में साजिश के तहत प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया था। 

यह मामला इतनी सुर्खियों में रहा कि पीएमओ कार्यालय को हस्तक्षेप कर इस विवाद को शांत कराना पड़ा। इसके बाद ही नाडा ने नरसिंह को क्लीन चिट देते हुए रियो जाने की हरी झंडी दी थी। इसके बाद आनन-फानन में नरसिंह यादव रियो पहुंचे थे और उन्हें आज से शुक्रवार को होने वाले कुश्ती के मुकाबलों में भाग लेना था। 

लेकिन इससे पहले ही वाडा ने उनके मैच खेलने पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में इसे चुनौती दी थी। जहां बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। 

वाडा की कार्रवाई से नाडा की क्लीनचिट भी सवालों के घेरे में

cleanchit for Narsingh Yada, fought today

लगभग चार घंटे तक चली सुनवाई में कोर्ट ने नरसिंह को पक्ष रखने का मौका दिया लेकिन वह अपनी बेगुनाही के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। न ही वह यह साबित कर पाए कि उनके खिलाफ साजिश हुई है और गलत तरीके से उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ दिया गया है। 

वाडा ने नरसिंह से उनकी बेगुनाही के सबूत मांगे लेकिन वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। इसके बाद वाडा ने उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। वहीं वाडा की कार्रवाई से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि आखिर नाडा ने किस आधार पर उन्हें बेगुनाह मानते हुए क्लीन चिट दी थी। 

माना जा रहा है वाडा इस मामले में नाडा के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है। बहरहाल अब नरसिंह यादव ओलंपिक से बाहर हो चुके हैं इसी के साथ 78 किलो भार वर्ग में भारत की चुनौती भी बिना लड़े समाप्त हो गई क्योंकि इस भार वर्ग में भारत का कोई और पहलवान मुकाबले में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed