{"_id":"5f4da8478ebc3e175748f22f","slug":"bajrang-ravi-and-deepak-will-make-preparations-in-sonipat-five-wrestlers-out-of-23-will-not-attend-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग, रवि व दीपक सोनीपत में करेंगे तैयारियां, 23 में से पांच पहलवान शिविर में नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग, रवि व दीपक सोनीपत में करेंगे तैयारियां, 23 में से पांच पहलवान शिविर में नहीं होंगे शामिल
Tue, 01 Sep 2020 07:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : ट्विटर
ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके एशियाई खेलों के विजेता पहलवान बजरंग, रवि कुमार और दीपक पुनिया मंगलवार से सोनीपत में टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां शुरू करेंगे। भारतीय कुश्ती संघ और साई ने शिविर के लिए फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के 23 पहलवानों का चयन किया है। इनमें से पांच, राहुल अवारे (57 किग्रा) पिता के बीमार होने के कारण जबकि पवन कुमार (86 किग्रा), सतेंद्र कुमार (125 क्रिगा), अर्जुन (60) और प्रभपाल सिंह (87) निजी कारणों से शिविर में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
पहलवानों का पहले एकांतवास में जाना पड़ेगा। कोविड टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही आधिकारिक रूप से अभ्यास की इजाजत मिलेगी। फ्रीस्टाइल के पहलवान मुख्य कोच जगमिंदर और अनिल मान जबकि ग्रीकोरोमन केमुख्य कोच हरगोविंद के संरक्षण में अभ्यास करेंगे। ग्रीको रोमन के विदेशी कोच टीमो काजराशविली को दिल्ली के नेहरू स्टेडियम से सोनीपत भेजा जाएगा। बजरंग के कोच शाको भी बंगलूरू से जल्द सोनीपत पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पांच को आएंगे नरसिंह
रियो ओलंपिक से ठीक पहले डोप में फंसे नरसिंह यादव भी चार साल का प्रतिबंध काटकर शिविर में वापसी करेंगे। उन्हें पुराने भार वर्ग 74 किलो में जितेंदर कुमार, प्रवीण राणा और अमित धनखड़ के साथ रखा गया है। नरसिंह पांच सितंबर को सोनीपत पहुंचेंगे।
विज्ञापन