{"_id":"6884b5feadeef596090e6364","slug":"badminton-tanvi-and-vennala-shine-win-bronze-medals-in-badminton-asia-junior-championship-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: तन्वी और वेन्नाला का जलवा, बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Badminton: तन्वी और वेन्नाला का जलवा, बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते
Sat, 26 Jul 2025 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोलो (इंडोनेशिया)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:33 PM IST
सार
वेन्नाला ने चीन की लियू सी या के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन आखिर में उन्हें 37 मिनट तक चले मैच में 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तन्वी
- फोटो : PTI
विस्तार
उभरती शटलर तन्वी शर्मा और वेन्नाला कलागोटला ने शनिवार को इंडोनेशिया के सोलो में बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के व्यक्तिगत मुकाबलों में कांस्य पदक जीत कर अपने शानदार अभियान का अंत किया। इस प्रतियोगिता में यह पहला अवसर है जबकि भारत की दो खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीते।
वेन्नाला ने चीन की लियू सी या के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 37 मिनट तक चले मैच में 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में 15-20 से पिछड़ने के बाद तीन मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की उम्मीदें जगाईं, लेकिन इसके बाद वह गलती कर बैठी जिसका फायदा उठाकर लियू ने सीधे गेम में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
एक अन्य मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा को चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त यिन यी किंग से 35 मिनट में 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। तन्वी ने पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में वापसी करते हुए 6-1 की बढ़त बना ली। यिन ने हालांकि वापसी करते हुए स्कोर 8-8 से बराबर किया और फिर बढ़त बनाते हुए जीत हासिल कर ली। तन्वी के लिए यह एक और प्रभावशाली प्रदर्शन था। वह पिछले महीने यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थीं।