फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Athletics Championship: Asian champion heptathlete Nandini will not participate in the World Championship

Athletics Championship: एशियाई चैंपियन हेप्टाथलीट नंदिनी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी, जानें वजह

Mon, 25 Aug 2025 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Aug 2025 09:21 AM IST
सार

चूंकि रविवार तक विश्व एथलेटिक्स सूची (रोड टू टोक्यो) में कोई अन्य एशियाई एथलीट नहीं है जो कि क्वालfफिकेशन के लिए अंतिम तारीख है, इसलिए नंदिनी को वैश्विक संस्था से आमंत्रण मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Athletics Championship: Asian champion heptathlete Nandini will not participate in the World Championship
नंदिनी (बीच में) - फोटो : ANI

विस्तार

मौजूदा एशियाई चैंपियन हेप्टाथलीट नंदिनी अगासरा ने रविवार को कहा कि मई में लगी कोहनी की चोट के कारण वह अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी जबकि उन्होंने इसके लिए क्वालीफाई कर लिया है। 22 वर्षीय नंदिनी को मई में दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई चैंपियनशिप में हेप्टाथलीट का स्वर्ण पदक जीतने के कारण 13-21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अस्थायी स्थान मिला है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार एथलीट टोक्यो विश्व चैंपियनशिप के लिए 'सभी व्यक्तिगत स्पर्धाओं (मैराथन को छोड़कर) में क्षेत्रीय चैंपियन के रूप में क्वालिफाई कर सकते हैं, बशर्ते कि उसी स्पर्धा में क्वालिफाई कर सकते हैं कि उसी स्पर्धा में उसी क्षेत्र से किसी अन्य एथलीट की (विश्व रैंकिंग के अनुसार) कोई बेहतर प्रविष्टि नहीं हो।'
विज्ञापन


चूंकि रविवार तक विश्व एथलेटिक्स सूची (रोड टू टोक्यो) में कोई अन्य एशियाई एथलीट नहीं है जो कि क्वालfफिकेशन के लिए अंतिम तारीख है, इसलिए नंदिनी को वैश्विक संस्था से आमंत्रण मिलने की उम्मीद है। हालांकि, राष्ट्रीय महासंघ (एएफआई) के पास अपने चयन मानदंडों के आधार पर उनका नाम दर्ज करने या नहीं करने का अंतिम अधिकार होगा, लेकिन नंदिनी ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान लगी चोट के कारण उन्हें अब भी बाईं कोहनी में दर्द महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदिनी ने बताया, 'एशियाई चैंपियनशिप के दौरान लगी चोट के बाद मैं अब भी रिहैब पर हूं। मुझे अब भी अपनी बाईं कोहनी में दर्द महसूस हो रहा है। इसलिए अपने कोच (एएन शाजी) से सलाह लेने के बाद मैंने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।' नंदिनी फिलहाल हैदराबाद स्थित अपने घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed