फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery: Indian Recurve Men and Compound Women Reach Finals at Asian Championship

Archery: भारतीय रिकर्व पुरुष और कंपाउंड महिला तीरंदाजों का कमाल, एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में

Tue, 11 Nov 2025 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Nov 2025 09:43 AM IST
सार

गत चैंपियन कंपाउंड महिला टीम भी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो पदक पक्के कर लिए हैं।

विज्ञापन
Archery: Indian Recurve Men and Compound Women Reach Finals at Asian Championship
अतनु दास - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिकर्व तीरंदाज एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में पदक के लंबे सूखे को खत्म करने की दहलीज पर हैं जिन्होंने सोमवार को सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में जीत के बाद स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई जहां उनका सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
विज्ञापन


गत चैंपियन कंपाउंड महिला टीम भी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो पदक पक्के कर लिए हैं। यशदीप भोगे, अतनु दास और राहुल की पुरुष रिकर्व तिकड़ी ने काजाखस्तान को बेहद कड़े मुकाबले में 5-3 से हरा दिया।
विज्ञापन


भारतीयों ने पहला सेट 54-52 से जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दो अंक की बढ़त बनाई। इलफत अब्दुलिन, दास्तान करीमोव और एलेक्जेंडर येरेमेन्को की कजाखस्तान की तिकड़ी ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी की और चार 10 अंक बनाकर 58-58 से बराबरी कर ली। तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी दबाव में दिखे। भारत ने एक निशाना आठ अंक पर लगाया जिससे कजाखस्तान ने 56-54 से सेट जीतकर स्कोर 3-3 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भोगे और उनके साथियों ने दबाव में बेहतरीन संयम दिखाया। चौथे सेट में भारत ने 57 अंक जुटाए जबकि कजाखस्तान की टीम 52 अंक ही जुटा सकी जिससे भारत ने 5-3 की जीत से फाइनल में जगह पक्की कर ली। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से होगा जिसने उज्बेकिस्तान को 6-2 से हराया।

दक्षिण कोरिया ने कम चर्चित नामों वाली दूसरी श्रेणी की टीम भेजी है और यह देखना बाकी है कि क्या भारत अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीत पाता है या नहीं। लगातार दो महाद्वीपीय खिताब जीतने की कोशिश में जुटी मजबूत भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

दीपशिखा, ज्योति सुरेखा वेन्नाम और प्रथिका प्रदीप की तिकड़ी ने मेजबान बांग्लादेश को 234-227 से आसानी से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त कोरिया से होगा जिसने दूसरे सेमीफाइनल में ईरान को 237-227 से हराया था।

इस तरह भारत रिकर्व पुरुष और कंपाउंड महिला टीम दोनों के फाइनल में भाग लेगा जिससे इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने की उसकी उम्मीद जीवंत रहेंगी। व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाएं अभी शुरू होनी बाकी हैं।


दो साल पहले बैंकॉक एशियाई चैंपियनशिप में भारत तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। सात में से छह पदक कंपाउंड स्पर्धाओं में आए थे। महिला टीम ने रिकर्व वर्ग में एकमात्र पदक कांस्य के रूप में जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed