{"_id":"93c86df0-2393-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"olympic-medalists-got-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक पदक विजेताओं को मिला सोना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक पदक विजेताओं को मिला सोना
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारा परिवार ने लंदन ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय एथलीटों का सम्मान बुधवार को शुद्ध सोना भेंट कर किया। सहारा ने ओलंपिक से पहले गोल्ड विजेता को पांच किलो, रजत विजेता को तीन किलोग्राम और कांस्य विजेता को दो किलो सोना बतौर इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
अपने इसी वायदे को निभाते हुए उसने बुधवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कुश्ती में रजत विजेता सुशील कुमार और शूटिंग में रजत विजेता विजय कुमार को तीन-तीन किलो सोने के मेडल भेंट किए। इसी तरह कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पहलवान योगेश्वर दत्त को तीन-तीन किलो सोने के मेडल दिए। पदक विजेताओं को मेडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए।
विज्ञापन