फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic medalist PV Sindhu is ready to marry know the name of the groom and details

PV Sindhu: दुल्हन बनने को तैयार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, इसी महीने लेंगी सात फेरे, जानिए दूल्हे का नाम

Mon, 02 Dec 2024 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Dec 2024 11:33 PM IST
सार

सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। सिंधू के होने वाले पति हैदराबाद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Olympic medalist PV Sindhu is ready to marry know the name of the groom and details
पीवी सिंधू - फोटो : pvsindhu1 (instagram)

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी पुष्टि उनके पिता पीवी रमना ने की। उन्होंने पीटीआई को बताया कि यह सब एक महीने पहले ही तय हुआ। बता दें कि, सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगी। सिंधू के होने वाले पति हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं।
विज्ञापन

सिंधू के पिता पीवी रमना ने कहा- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार जीता सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन का खिताब
29 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन के फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर महिला एकल का खिताब जीता था। लखनऊ में खेले गए फाइनल मैच में पूर्व विश्व चैंपियन ने चीन की वू लुओ यू को 21-14 21-16 से मात दी और तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। वह इससे पहले 2017 और 2022 में भी ट्रॉफी जीती थीं। सिंधू ने दो साल और चार महीने के अंतराल के बाद पोडियम का शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आखिरी खिताब जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। इस साल वह मई में मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed