फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ojas Deotale and Jyothi Vennam wins gold medal in compound mixed team archery event in Asian Games 2023

Asian Games 2023: भारत को कैसे मिला 16वां स्वर्ण, ज्योति-ओजस ने रचा इतिहास; 16 में 15 तीर सटीक निशाने पर दागे

Wed, 04 Oct 2023 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

ज्योति सुरेखा और ओजस देवतले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2023 में भारत को 16वां स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय तीरंदाजों ने 16 तीर चलाए और इनमें से 15 सटीक निशाने पर लगे। सिर्फ एक तीर ऐसा था, जिसमें नौ अंक हासिल हुए। इस तरह भारतीय जोड़ी ने 159 का स्कोर बनाया और स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Ojas Deotale and Jyothi Vennam wins gold medal in compound mixed team archery event in Asian Games 2023
ओजस देवतले और ज्योति सुरेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में 16 स्वर्ण सहित 71 पदक आ चुके हैं। अब तक एशियाई खेलों में भारत ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2018 में किया था। तब भारत ने कुल 70 पदक जीते थे। एशियाई खेलों के 11वें दिन ज्योति सुरेखा और ओजस देवतले की जोड़ी ने देश को 71वां पदक दिलाया और एशियाई खेल 2023 को भारत के लिए यादगार बना दिया। 
विज्ञापन


तीरंदाजी की मिश्रित स्पर्धा में भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत को 16वां स्वर्ण था। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 159-158 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि भारतीय जोड़ी ने कैसे स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन




पहला राउंड: भारत के दोनों तीरंदाजों ने दोनों प्रयास में 10-10 अंक हासिल किए और भारत को पूरे 40 अंक मिले। वहीं, दक्षिण कोरिया के तीरंदाजों ने एक प्रयास में नौ अंक हासिल किए। पहले राउंड के बाद स्कोर 40-39 से भारत के पक्ष में था।

दूसरा राउंड: कोरियाई जोड़ी ने पहले प्रयास किया और सभी चार तीर सटीक निशाने पर दागकर 40 अंक हासिल किए। भारतीय तीरंदाजों ने भी कोई गलती नहीं की और पूरे 40 अंक हासिल किए। दूसरे राउंड के बाद भारतीय टीम 80-79 के स्कोर से आगे रही। 

तीसरा राउंड: कोरियाई तीरंदाजों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया और पूरे 40 अंक हासिल किए। भारत की तरफ से ओजस ने एक प्रयास में नौ अंक हासिल किए और भारत की बढ़त खत्म हो गई। तीसरा राउंड खत्म होने के बाद दोनों टीमें 119-119 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहीं।


चौथा राउंड: भारतीय ने पहले प्रयास किया और दोनों तीरंदाजों ने 10 अंक हासिल किए। वहीं, कोरिया के जू नौ अंक ही हासिल कर पाए। भारत के पास एक अंक की बढ़त हो गई। अपने आखिरी प्रयास में चारों तीरंदाजों ने 10 अंक हासिल किए। हालांकि, जू की गलती के चलते अंत में भारतीय टीम 159-158 के स्कोर से आगे रही और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

भारत के लिए ज्योति ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी आठ प्रयासों में सटीक निशाने पर तीर दागे। उन्होंने पूरे 80 अंक हासिल किए। वहीं, तेजस एक प्रयास में नौ ही अंक हासिल कर पाए थे। उन्होंने अपने आठ प्रयासों में 79 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed