{"_id":"68a1cb81117d730e1900e4a6","slug":"nsw-bega-open-2025-shock-to-squash-player-anahat-singh-retired-hurt-in-the-final-of-bega-open-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NSW Bega Open 2025: स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह को झटका, बेगा ओपन के फाइनल में रिटायर्ड हर्ट हुईं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
NSW Bega Open 2025: स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह को झटका, बेगा ओपन के फाइनल में रिटायर्ड हर्ट हुईं
Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
सार
शीर्ष वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी उस समय रिटायर्ड हर्ट हुईं जब वह 1-2 से पिछड़ रही थीं और दूसरी वरीयता प्राप्त हबीबा हानी के खिलाफ चौथे गेम में 4-10 से पिछड़ रही थीं। इससे स्कोर 9-11, 11-5, 11-8, 10-4 मिस्र की खिलाड़ी के हक में रहा।
विज्ञापन
अनाहत सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह रविवार को एनएसडब्ल्यू स्क्वाश बेगा ओपन के फाइनल में मिस्र की प्रतिद्वंद्वी हबीबा हानी के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हो गईं। शीर्ष वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी उस समय रिटायर्ड हर्ट हुईं जब वह 1-2 से पिछड़ रही थीं और दूसरी वरीयता प्राप्त हबीबा हानी के खिलाफ चौथे गेम में 4-10 से पिछड़ रही थीं। इससे स्कोर 9-11, 11-5, 11-8, 10-4 मिस्र की खिलाड़ी के हक में रहा।
अपना पहला विश्व टूर्नामेंट फाइनल खेल रही अनाहत ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया लेकिन हानी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 11-5 और 11-8 से जीत लिए। अनाहत ने शनिवार को मिस्र की नूर खफागी की कड़ी चुनौती को पार करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
अपना पहला विश्व टूर्नामेंट फाइनल खेल रही अनाहत ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया लेकिन हानी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 11-5 और 11-8 से जीत लिए। अनाहत ने शनिवार को मिस्र की नूर खफागी की कड़ी चुनौती को पार करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन