{"_id":"6324b2f0b760881eaf10ed23","slug":"novak-djokovic-message-to-roger-federer-on-his-retirement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roger Federer: फेडरर के संन्यास पर बोले नोवाक जोकोविच- यह दिन देखना कष्टदायक है, आपको जानना ही सम्मान की बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Roger Federer: फेडरर के संन्यास पर बोले नोवाक जोकोविच- यह दिन देखना कष्टदायक है, आपको जानना ही सम्मान की बात
Fri, 16 Sep 2022 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:01 PM IST
सार
पिछले दो दशक में टेनिस के कोर्ट पर फेडरर, जोकोविच और राफेल नडाल की टक्कर देखने लायक रही है। इन तीनों को ऑल टाइम ग्रेट माना जाता है। फैन्स इसे टेनिस का बेस्ट एरा बताता हैं। फेडरर ने 20, जोकोविच ने 21 और नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस के लीजेंड प्लेयर रोजर फेडरर के संन्यास के एलान के 24 घंटे बाद पूर्व विश्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फेडरर के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर जोकोविच ने एक लंबा मैसेज लिखा है। पिछले दो दशक में टेनिस के कोर्ट पर फेडरर, जोकोविच और राफेल नडाल की टक्कर देखने लायक रही है। इन तीनों को ऑल टाइम ग्रेट माना जाता है। फैन्स इसे टेनिस का बेस्ट एरा बताता हैं। फेडरर ने 20, जोकोविच ने 21 और नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
विज्ञापन
जोकोविच ने लिखा- रोजर इस दिन को देखना और इस खेल में हमने जो कुछ भी साझा किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक दशक से ज्यादा समय तक कोर्ट पर हमारी लड़ाई और बहुत कुछ है जिसे मैं याद कर सकता हूं। आपके करियर ने उत्कृष्टता हासिल करने और ईमानदारी और शिष्टता के साथ नेतृत्व करने का अर्थ निर्धारित किया है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकोविच ने लिखा- मुझे पता है कि यह नया अध्याय आपके लिए, मिर्का, बच्चों, आपके सभी प्रियजनों और फैन्स के लिए नई खुशियां लेकर आएगा। मैं आपके जीवन में बहुत खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। फेडरर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर संन्यास का एलान कर सभी को चौंका दिया था। इस महीने के अंत में होने वाला लेवर कप उनका आखिरी प्रोफेशनल टूर्नामेंट होगा।
फेडरर ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम वर्ष 2003 में जीता था। तब उन्होंने विम्बलडन खिताब जीता था। तब से फेडरर छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन खिताब जीत चुके हैं। फेडरर ने 2018 में 20वां और आखिरी ग्रैंड स्लैम जीता था। तब वह ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी थे। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में फेडरर ने मारिन सिलिच को हराया था। पिछले साल जुलाई में वह आखिरी बार कोर्ट में उतरे थे। लेवर 23 से 26 सितंबर के बीच लंदन में खेला जाएगा।