फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic is aiming to play in the Los Angeles Olympics 2028 after his gold medal win Paris Olympics

Paris Olympics: स्वर्ण जीतने के बाद जोकोविच ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने की इच्छा जताई, जानें क्या कहा

Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 05 Aug 2024 11:37 AM IST
सार

जोकोविच ने इससे पहले अपने करियर में एक बार ओलंपिक पदक जीता था। जोकोविच 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे, लेकिन पेरिस में वह स्वर्ण हासिल करने में सफल हुए।

विज्ञापन
Novak Djokovic is aiming to play in the Los Angeles Olympics 2028 after his gold medal win Paris Olympics
नोवाक जोकोविच - फोटो : ATP Tour

विस्तार

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 16 साल का इंतजार समाप्त करते हुए पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को हराकर करियर में पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के बाद जोकोविच ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने की इच्छा जताई। जोकोविच अगले ओलंपिक तक 41 वर्ष के हो चुके होंगे। 37 वर्षीय जोकोविच टेनिस एकल वर्ग के इतिहास में ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

जोकोविच ने कहा, यह मेरे लिए सबसे बड़ी जीत में से एक है और काफी विशेष अहसास है। मैं लॉस एंजिलिस में खेलना चाहता हूं और ओलंपिक खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद करता हूं। मुझे अब तक लगता था कि 2012 में अपने देश का ध्वजवाहक होना सबसे अच्छा अहसास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलीट सूची में शामिल हुए जोकोविच 
जोकोविच ने इससे पहले अपने करियर में एक बार ओलंपिक पदक जीता था। जोकोविच 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे, लेकिन पेरिस में वह स्वर्ण हासिल करने में सफल हुए। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जोकोविच आंद्रे एगासी, राफेल नडाल, स्टेफी ग्राफ और सेरेना विलियम्स की एलीट सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने सभी चार ग्रैंडस्लैम जीतने के अलावा ओलंपिक एकल में स्वर्ण जीतकर गोल्डन स्लैम पूरा किया है। 
विज्ञापन

अल्कारेज से विंबलडन फाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया
रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता अल्कारेज ने टेनिस में हर बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। उनके नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड था। बस कमी थी तो ओलंपिक स्वर्ण की, जिसे उन्होंने पा लिया है। इसी तरह जोकोविच ने अल्कारेज से विंबलडन फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अल्कारेज ने लगातार दो साल विंबलडन के फाइनल में जोकोविच को मात दी थी। जोकोविच ने कहा कि अंतिम शॉट तक वह जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थे और ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंक देना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed