फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic hopes to play Australian Open without vaccination could not participate last year

Australian Open: जोकोविच को बिना टीकाकरण के ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलने की उम्मीद, पिछले साल नहीं ले पाए थे भाग

Sat, 24 Sep 2022 03:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Sep 2022 03:39 PM IST
सार

जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है कि वह टीकाकरण नहीं कराने के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
Novak Djokovic hopes to play Australian Open without vaccination could not participate last year
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराने के कारण इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाने वाले नोवाक जोकोविच को अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए आयोजकों से सकारात्मक संदेश की उम्मीद है। जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है कि वह टीकाकरण नहीं कराने के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं। 
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे हाथ में नहीं है। इसलिए मैं सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहा हूं।’जोकोविच के नाम पर कुल 21 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब दर्ज हैं और वह केवल राफेल नडाल के 22 खिताब से पीछे हैं। उन्होंने रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता है लेकिन इस साल जनवरी में 10 दिन तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था और उनका वीजा रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


टेनिस आस्ट्रेलिया ने पहले उन्हें छूट दे दी थी जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई से अपने सख्त सीमा संबंधी नियमों में बदलाव कर दिया था। जुलाई के बाद ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाले लोगों को कोविड-19 टीकाकरण का सबूत या कोविड-19 के परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट पेश नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed