{"_id":"632ed7717ab3683f3c38781e","slug":"novak-djokovic-hopes-to-play-australian-open-without-vaccination-could-not-participate-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: जोकोविच को बिना टीकाकरण के ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलने की उम्मीद, पिछले साल नहीं ले पाए थे भाग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Australian Open: जोकोविच को बिना टीकाकरण के ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेलने की उम्मीद, पिछले साल नहीं ले पाए थे भाग
Sat, 24 Sep 2022 03:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 24 Sep 2022 03:39 PM IST
सार
जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है कि वह टीकाकरण नहीं कराने के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराने के कारण इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाने वाले नोवाक जोकोविच को अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए आयोजकों से सकारात्मक संदेश की उम्मीद है। जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है कि वह टीकाकरण नहीं कराने के कारण वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं।
जोकोविच ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे हाथ में नहीं है। इसलिए मैं सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहा हूं।’जोकोविच के नाम पर कुल 21 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब दर्ज हैं और वह केवल राफेल नडाल के 22 खिताब से पीछे हैं। उन्होंने रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता है लेकिन इस साल जनवरी में 10 दिन तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था और उनका वीजा रद्द कर दिया गया था।
टेनिस आस्ट्रेलिया ने पहले उन्हें छूट दे दी थी जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई से अपने सख्त सीमा संबंधी नियमों में बदलाव कर दिया था। जुलाई के बाद ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाले लोगों को कोविड-19 टीकाकरण का सबूत या कोविड-19 के परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट पेश नहीं करनी पड़ रही है।