फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   no possibility of another grand prix in india

भारत में दूसरे ग्रां प्री की कोई संभावना नहीं

Sat, 27 Oct 2012 11:42 PM IST
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2012 11:42 PM IST
विज्ञापन
no possibility of another grand prix in india

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के बाद भारत में दूसरे एफ-1 ग्रां प्री नहीं होने जा रहा है। एफ-1 सुप्रीमो बर्नी एक्लेस्टन ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर दिया है। यही नहीं एफ-1 सुप्रीमो ने टीम फोर्स इंडिया में भारतीय ड्राइवर होने की वकालत की। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके बस में नहीं है। ऐसा सिर्फ टीम प्रिसिंपल विजय माल्या कर सकते हैं। दरअसल इस इंडियन ग्रां प्री के दौरान मुंबई में एफ-1 ग्रां प्री शुरू कराने की चर्चा भी चल पड़ी।  

विज्ञापन


बकौल बर्नी, ‘इस साल 20 रेस हुई हैं। अगले वर्ष इन्हें 19 किया जा रहा है। थाईलैंड और रूस भी लाइन में लगे हैं। लिहाजा भारत में दूसरे एफ-वन ग्रां प्री काफी मुश्किल है। बीआईसी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ट्रैक में से एक है।’ अमूमन एफ-1 सुप्रीमो रविवार को होने वाले फाइनल से दूर रहते हैं। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी बर्नी रविवार को होने वाले फाइनल में मौजूद रहेंगे। बर्नी का कहना है कि वह चाहते हैं कि फोर्स इंडिया में भारतीय ड्राइवर हो। कार्तिकेयन को इस टीम में होना चाहिए था। लेकिन इस पर उन्हें नहीं माल्या को सोचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed