फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   No flying kiss for virat kolhi in World Cup.

बल्ला चला तो 'फ्लाइंग किस' नहीं कर सकेंगे कोहली

Wed, 04 Feb 2015 01:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
No flying kiss for virat kolhi in World Cup.

वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला चला तो उनका बल्ले से अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस करने का अंदाज नहीं देखने को मिलेगा। आस्ट्रेलियाई दौरे पर तो बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं को साथ रहने की अनुमित दे दी, लेकिन वर्ल्ड कप में यह साथ बोर्ड ने छुड़वा दिया है।

विज्ञापन


इस साथ को लेकर दिग्गज क्रिकेटर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ हैं। धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तो अनुष्का शर्मा को लेकर विराट कोहली की आलोचना किए जाने के खासे नाराज हैं।
विज्ञापन


सहवाग साफ करते हैं कि यह गलत है। इंग्लैंड में जब विराट का बल्ला नहीं चला तो सभी ने अनुष्का के साथ को लेकर उसकी जमकर आलोचना की, लेकिन अब आस्ट्रेलिया में उसका बल्ला जमकर चल रहा है तो वह हीरो, लेकिन वहां भी तो अनुष्का साथ है। ऐसे में अब कोई नहीं बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल में 11 महीने घर से बाहर रहते हैं ऐसे में साथी की है जरूरत

No flying kiss for virat kolhi in World Cup.

वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि पत्नियों और गर्ल फ्रेंड के साथ खिलाड़ी के प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। 'मुल्तान के सुल्तान' को यह भी बात भी ठीक नहीं लगती है कि एक खिलाड़ी की निजी में जिंदगी में जरूरत से ज्यादा तांक-झांक नहीं की जानी चाहिए, बात उसके प्रदर्शन पर होनी चाहिए।

ठीक यही बात पूर्व कप्‍तान कपिल देव ने भी एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान कही थी। उन्होंने साफ कहा था जब विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो अनुष्का को उसके फ्लाइंग किस से किसको एतराज हो सकता है।

वहीं एक अन्य पूर्व कप्तान राहुल द्रविड का भी कहना है कि खिलाड़ी लगभग 11 महीने अपने घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में उनकी पत्नियां या फिर प्रेमिकाएं दौरों पर उनके साथ रहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। फिर खिलाड़ियों के बुरे प्रदर्शन के लिए उनकी प्रेमिकाओं और पत्नियों के साथ रहने की आलोचना करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed