फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nine-year-old Aarit became the youngest Indian to defeat a Grandmaster defeated America's Ziyatdinov

Chess: नौ साल के आरित ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा भारतीय बने, अमेरिका के जियातदिनोव को दी मात

Mon, 09 Dec 2024 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:48 PM IST
सार

इसी वर्ष भारतीय मूल के सिंगापुर के शतरंज खिलाड़ी आश्वथ कौशिक आठ साल छह माह की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पोलैंड के जासेक स्तोपा को हराया था।

विज्ञापन
Nine-year-old Aarit became the youngest Indian to defeat a Grandmaster defeated America's Ziyatdinov
आरित कपिल - फोटो : X

विस्तार

नौ साल, दो महीने और 18 दिन, किसी भी बच्चे के लिए यह उम्र स्कूल जाने और हठखेलियां करने की होती है, लेकिन दिल्ली के आरित कपिल ने इस उम्र में वह उपलब्धि हासिल कर ली, जो कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका। शतरंज के खिलाड़ी आरित ने केआईआईटी अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रासेत जियातदिनोव को हरा दिया। इसके साथ ही आरित क्लासिकल प्रारूप में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 2015 में जन्में आरित ने 66 वर्षीय रासेत को 63 चालों में हराया।
विज्ञापन


आश्वथ बने थे जीएम को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा
इसी वर्ष भारतीय मूल के सिंगापुर के शतरंज खिलाड़ी आश्वथ कौशिक आठ साल छह माह की उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पोलैंड के जासेक स्तोपा को हराया था। आरित के खिलाफ खेल रहे रासेत एक समय मजबूत स्थिति में थे। यह मुकाबला उम्र के अलग पड़ाव पर खड़े खिलाडि़यों के बीच था, लेकिन रासेत को एक गलती अंत में भारी पड़ी, जिसका आरित ने फायदा उठाया। 
विज्ञापन


ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी
खिलाड़ी देश उम्र
आश्वथ कौशिक सिंगापुर 8 वर्ष, छह माह
लियोनिद इवानोविच सर्बिया 8 वर्ष, 11 माह
आरित कपिल भारत 9 वर्ष, दो माह

आरित की ईएलओ रेटिंग 801
आरित की इस वक्त ईएलओ रेटिंग 1801 है। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दर्शन तो दे दिए हैं, लेकिन उनकी परीक्षा अगले माह दुर्गापुर में होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में होगी। इसके बाद उन्होंने अंडर-9 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी खेलना है। इस टूर्नामेंट को रूस के ग्रैंडमास्टर बोरिस शेवचेंको ने जीता। उन्होंने अंतिम दौर में भारत के सायंतन दास के साथ ड्रॉ खेला। शेवचेंको ने 10 दौर में 8.5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed