फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nico Paul desire to get support like Ferrari

निको, पॉल की चाहत फेरारी जैसा मिले समर्थन

Mon, 22 Oct 2012 10:57 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Mon, 22 Oct 2012 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nico Paul desire to get support like Ferrari

फोर्स इंडिया में भले ही कोई भारतीय ड्राइवर नहीं हो। लेकिन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर जुटने वाले तकरीबन एक लाख दर्शकों के समर्थन पर इस भारतीय टीम के दोनों विदेशी ड्राइवरों की निगाहें लगी हैं। निको हल्केनबर्ग और पाल डि रेस्टा की चाहत है कि बीआईसी पर उन्हें भारतीय दर्शकों का वैसा ही समर्थन मिले जैसा इटली में फेरारी को मिलता है। दोनों ही ड्राइवरों के लिए यह रेस अहमियत रखती है। दोनों का ही कहना है कि वह अपना यहां सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।

विज्ञापन


अब तक की हुई रेसों में दोनों ही ड्राइवर दो बार पोडियम फिनिश से चूकते हुए चौथे स्थान पर रहे हैं। हल्केनबर्ग और डि रेस्टा ने अमर उजाला से खुलासा किया कि उनके लिए यह मौका खास होगा। उन्हें मालूम है कि पिछली बार उन्हें यहां काफी समर्थन मिला था। यही कारण है कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने पोडियम फिनिश के सूखे को यहां खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल दोनों ही ड्राइवर पिछली बार यहां जुड़े अपार संख्या में दर्शकों के समर्थन को अपनी ताकत बनाना चाहते हैं। निको का कहना है कि उन्होंने बीते वर्ष इसे महसूस किया। उम्मीद है कि यह इस बार और बढ़ेगा। वहीं डि रेस्टा कहते हैं कि वह फोर्स इंडिया से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एक देश में एक टीम होने के नाते वह बीआईसी पर फोर्स इंडिया को अपार समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। ठीक वैसा ही समर्थन जैसा फेरारी को इटली में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जितने अंक फोर्स इंडिया ने जुटाए हैं। उससे कम अंकों पर उन्हें छठा स्थान मिला था। लेकिन इस बार टीम सातवें स्थान पर है। दोनों ही ड्राइवर कहते हैं कि बाकी की बची चार रेसों में उनका प्रमुख लक्ष्य उनसे आगे मौजूद टीम सोबर को पीछे छोड़ छठा स्थान हासिल करना है। उन्हें उम्मीद है कि यह चुनौती हासिल कर लेंगे। लेकिन वह दोनों ही अब तक के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed