फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   newzeland cricket board awared their cricketers from honey trap

मेजबान की सलाह, वर्ल्ड कप में हसीनाओं से बचें क्रिकेटर्स!

Mon, 12 Jan 2015 03:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Jan 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
newzeland cricket board awared their cricketers from honey trap

वर्ल्ड कप 2015 अब ज्यादा दूर नहीं है। अगले महीने 14 फरवरी से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। सभी क्रिकेट बोर्ड अपने-अपने सूरमाओं के नामों की सूची तैयार कर चुके हैं।

विज्ञापन


जैसे-जैसे वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है। क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेटर्स सभी अपनी-अपनी तैयारियों को लेकर जुट गए हैं। इन सब से हटकर क्रिकेट के सट्टेबाज भी सतर्क हो गए हैं। वैसे क्रिकेट में फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है। कई क्रिकेट दिग्गज इस दलदल में फंसकर अपना करियर बर्बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए से लेकर टीम इंडिया के भी कई क्रिकेटर्स पर फिक्सिंग का दाग लगा। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा को भी फिक्सिंग का दंश झेलना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल शुरू होने के बाद फिक्सिंग में एक नया नाम सामने आया 'स्पॉट फिक्सिंग'। इसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम सामने आया। उन पर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

हसीनाओं के जरिए फंसाने की तैयारी

newzeland cricket board awared their cricketers from honey trap

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत फिक्सिंग में नया नाम है। ऐसी बातें चर्चा में आई कि उन्हें मैच फिक्स करने के लिए ‌सट्टेबाजों ने लड़कियां सप्लाई की और उसके बाद ब्लैकमेल कर उनसे स्पॉट फिक्सिंग कराई गई।

द न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अपने खिला‌ड़ियों को वर्ल्ड कप के दौरान अनजान लड़कियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अखबार को बताया कि बोर्ड ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को आगाह किया है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुंदर लड़कियों के मोहपाश में न आएं, क्योंकि खुफिया एजेंसियों के जर‌िए बोर्ड को पता चला है कि वर्ल्ड कप में सट्टेबाज सुदंर लड़कियों के जरिए खि‌लाड़ियों से डील कर सकते हैं। लड़कियों के साथ शारिरिक संबंध बनाने के बाद खिला‌ड़ियों को ब्लैकमेल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed