{"_id":"31c73184-22b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-sports-minister-maken-work-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकन के काम को आगे बढ़ाएंगे नए खेल मंत्री","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
माकन के काम को आगे बढ़ाएंगे नए खेल मंत्री
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 30 Oct 2012 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री जितेंदर सिंह ने मंगलवार को अपना पदभार संभालने के बाद कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अजय माकन के खेलों के क्षेत्र में किए गए बढ़िया कामों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
जितेंदर ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि माकन मेरे बड़े अच्छे मित्र हैं। उन्होंने खेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई अच्छे काम किए थे। उन्होंने जो काम शुरू किए थे, मैं उन्हें आगे ले जाऊंगा और खेल तथा खिलाड़ियों को पूरी प्राथमिकता दूंगा। भारत में 50 प्रतिशत युवा वर्ग है, जिससे भारत एक युवा देश बन जाता है।
विज्ञापन
देश में नक्सल, जम्मू, कश्मीर और पूर्वोत्तर की कई समस्याओं युवाओं से जुड़ी हुई हैं। युवा मामले एवं खेल मंत्री के रूप में मेरी यह जिम्मेदारी बनती है कि इन समस्याओं को समाधान निकालने के लिए मैं सहयोग करूं। मैं 15 महीने गृह मंत्रालय में रहा था और ऐसी समस्याओं को समाधान निकालने में हम दूसरे मंत्रालयों का सहयोग कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम देश के युवाओं को राष्ट्र की प्रगति के साथ जोड़ सकेंगे।
विज्ञापन