{"_id":"68b198e5243929ddf804a291","slug":"neeraj-chopra-is-confident-of-regaining-his-form-till-the-world-championship-expressed-happiness-for-julian-we-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को विश्व चैंपियनशिप तक लय हासिल करने का भरोसा, जूलियन वेबर के लिए जताई खुशी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को विश्व चैंपियनशिप तक लय हासिल करने का भरोसा, जूलियन वेबर के लिए जताई खुशी
Fri, 29 Aug 2025 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:41 PM IST
सार
नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया कि डायमंड लीग फाइनल में उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं थी लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने विश्व चैंपियनशिप तक वह लय हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप तक लय हासिल करने की उम्मीद है। नीरज ने गुरुवार को डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लिया, लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया और दूसरे स्थान पर रहे। नीरज इस दौरान संघर्ष करते दिखे थे और उन्होंने लगातार तीन प्रयास फाउल किए थे।
विज्ञापन
डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता रहे नीरज
नीरज फाइनल में 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे। नीरज 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन 2023 और 2024 के बाद इस वर्ष भी वह उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया कि डायमंड लीग फाइनल में उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं थी लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने विश्व चैंपियनशिप तक वह लय हासिल कर लेंगे।

नीरज पांचवें दौर तक तीसरे स्थान पर थे लेकिन छठे और अंतिम प्रयास में वह दूसरे स्थान पर पहुंचे। लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट 84.95 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर की बाधा पार की, लेकिन वह कई बार कह चुके हैं कि लगातार इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें अपनी तकनीक में सुधार करना होगा।
नीरज बोले- टाइमिंग सही नहीं थी
चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा, आज टाइमिंग अच्छी नहीं रही और रनअप खराब रहा। अभी हालांकि विश्व चैंपियनशिप में तीन सप्ताह का समय है और मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा। यह उतना बुरा नहीं था, लेकिन हम विश्व चैंपियनशिप के काफी करीब है लिहाजा सुधार जरूरी है। कुछ चीजें अच्छी रही और कुछ नहीं। आखिरी प्रयास में मैने 85 मीटर का थ्रो फेंका। लेकिन मैं जूलियन के लिए बहुत खुश हूं जिसने 91 मीटर का थ्रो फेंका। हम तीन सप्ताह बाद फिर मिलेंगे।