फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra focus on the World Championship, said - I will focus on the best performance instead of distance | commonwealth games 2022

Neeraj Chopra: विश्व चैंपियनशिप पर नीरज चोपड़ा का फोकस, बोले- दूरी के बजाय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान दूंगा

Mon, 18 Jul 2022 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 08:50 PM IST
सार

वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज को एंडरसन पीटर्स, ओलंपिक के रजत विजेता चेक गणराज्य के जैकब वदलेच, फिनलैंड के ओलीवर हेलंडर तथा जर्मनी के जूलियन वीबर और जोहानेस वेटर से चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
Neeraj Chopra focus on the World Championship, said - I will focus on the best performance instead of distance | commonwealth games 2022
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपने भाले को 90 मीटर तक फेंकना चाहते हैं। दूसरी ओर, अमेरिका के युगेन में चल रही विश्व चैंपियनशिप के दौरान वह दूरी के बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर फोकस कर रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप में नीरज का क्वालिफाइंग राउंड 21 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

उन्होंने अमेरिका से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा, डायमंड लीग में 90 मीटर के मार्क से सिर्फ 6 सेंटीमीटर दूर रह गए थे। उन्होंने कहा- विश्व चैंपियनशिप में दूरी पर ध्यान देने के बजाय अपना 100 प्रदर्शन दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप को लेकर उन्होंने कहा- उनके लिए इस वर्ष यह बहुत बड़ी स्पर्धा है। वह उसमें बिना किसी दबाव के हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, इतने बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा भी कड़ी होगी। उन्होंने कहा, पांच-छह एथलीट लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर दिन होता है अलग
नीरज ने कहा- हर दिन, प्रत्येक स्पर्धा अलग होती है। इसलिए उनका फोकस जहां, तक संभव हो उतनी दूरी तक भाला फेंकने पर रहेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले माह स्टॉकहोम में आयोजित प्रतिष्ठित डायमंड लीग में नीरज ने 89.94 मीटर दूरी तक भाला फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। 90 मीटर से सिर्फ 6 सेंटीमीटर दूर रह गए थे। 24 वर्षीय नीरज ने डायमंड लीग में रजत पदक जीता था, जबकि स्वर्ण जीतने वाले ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर दूरी तक भाला फेंका था।

इनसे मिलेगी चुनौती
विश्व चैंपियनशिप में नीरज को एंडरसन पीटर्स, ओलंपिक के रजत विजेता चेक गणराज्य के जैकब वदलेच, फिनलैंड के ओलीवर हेलंडर तथा जर्मनी के जूलियन वीबर और जोहानेस वेटर से चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed