फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra and Julian Weber face to face again on 23 May, threw 90+ meters javelin in Doha Diamond League

Neeraj vs Weber: 23 मई को नीरज और वेबर फिर आमने-सामने, दोनों ने दोहा में 90+ मीटर भाला फेंक कर मचाया था तहलका

Thu, 22 May 2025 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चोरजोव (पोलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चोरजोव (पोलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 May 2025 02:53 PM IST
सार

नीरज 2018 में 88 मीटर पार करने के बाद से 90 मीटर का थ्रो लगाने की कोशिश में जुट रहे। वह इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि आखिरकार उनके कंधों से बोझ उतर गया है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra and Julian Weber face to face again on 23 May, threw 90+ meters javelin in Doha Diamond League
नीरज और वेबर - फोटो : INSTAGRAM

विस्तार

पिछले हफ्ते दोहा में 90 मीटर का थ्रो फेंकने वाले दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर एक बार फिर आमने सामने होंगे। दोनों ही शुक्रवार को ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में फिर इससे बड़ा थ्रो फेंकने की कोशिश करेंगे। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर तक भाला फेंका, लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा क्योंकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर की दूरी से भारतीय एथलीट को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

नीरज और वेबर के साथ होंगे पीटर्स
2022 यूरोपीय चैंपियन और 2024 में रजत पदक विजेता वेबर ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 93.07 मीटर) के साथ पोलैंड में होंगे। ग्रेनाडा दोहा में 84 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। पोलैंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी मार्सिन क्रुकोव्स्की (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.55 मीटर) के साथ हमवतन साइप्रियन मिर्जग्लोड (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.97 मीटर), डेविड वेगनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 82.21 मीटर), मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे (86.66 मीटर) और यूक्रेन के आर्टूर फेलनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.32 मीटर) आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 मीटर फेंक कर राहत महसूस कर रहे नीरज
नीरज 2018 में 88 मीटर पार करने के बाद से 90 मीटर का थ्रो लगाने की कोशिश में जुट रहे। वह इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि आखिरकार उनके कंधों से बोझ उतर गया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘यह तो बस शुरुआत थी’ और वह आने वाले लंबे सत्र में और अधिक दूर भाला फेंकने की कोशिश करेंगे। इस सत्र की अहम प्रतियोगिता सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप होगी जहां वह अपना खिताब बचाएंगे।
विज्ञापन

नीरज की कमर की समस्या दूर हुई
अब नीरज को कमर की समस्या नहीं हैं जिसने पिछले कुछ वर्षों में उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है। सबसे लंबे थ्रो का विश्व रिकॉर्ड रखने वाले महान एथलीट जान जेलेजनी से ट्रेनिंग लेने के बाद वह और भी अधिक आश्वस्त हैं। नीरज ने दोहा में कहा था, 'मैं और मेरे कोच अब भी मेरे थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। मैं अब भी चीजें सीख रहा हूं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ मिलकर काम करना शुरू किया है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाले टूर्नामेंट में और अधिक 90 मीटर थ्रो कर सकता हूं।' पोलैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता नीरज के लिए इस सत्र की तीसरी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed