{"_id":"6335d0f103e4db6c1b13e072","slug":"national-games-young-shooters-shine-in-10m-air-rifle-karthik-and-tilotma-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: 10 मीटर एयरराइफल में युवा निशानेबाजों का जलवा, कार्तिक और तिलोत्मा रहे टॉप पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: 10 मीटर एयरराइफल में युवा निशानेबाजों का जलवा, कार्तिक और तिलोत्मा रहे टॉप पर
Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों में 10 मीटर एयरराइफल में पुरुषों में तमिलनाडु के कार्तिक और महिलाओं ने कर्नाटक की तिलोत्मा टॉप पर रहीं। युवा निशानेबाजों ने क्वालिफाइंग में सीनियर खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी के 10 मीटर एयरराइफल के क्वालिफिकेशन मुकाबलों में युवाओं ने दिग्गज निशानेबाजों पर दबदबा बनाकर रखा। पुरुषों में तमिलनाडु के कार्तिक साबरी राज (632.2) और महिलाओं में कर्नाटक की तिलोत्मा सेन (633.6) ने क्वालिफाइंग राउंड में सर्वोच्च स्थान बनाकर फाइनल में जगह बनाई।
ऐश्वर्य, दिव्यांश, एलावेनिल, मेहुली भी फाइनल में
टोक्यो ओलंपियन मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (631.5), राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार (629.6), पंजाब के अर्जुन बबूटा (627.6) दूसरे, पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। वहीं महिलाओं में ओलंपियन गुजरात की एलावेनिल वालरिवान (629) और पश्चिम बंगाल की मेहलु घोष (629) पांचवें और छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की स्टेज-1 में 290 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उत्तराखंड के अंकुर गोयल 293 के स्कोर के साथ टॉप पर हैं।
कबड्डी में यूपी के पुरुषों ने गुजरात को हराया
कबड्डी में उत्तर प्रदेश के पुरुषों ने अच्छी शुरुआत करते हुए मेजबान गुजरात को 31-26, हरियाणा ने गोवा को 55-20 से हराया। महिलाओं में हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 47-16 से हराया। नेटबॉल में हरियाणा की पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। हरियाणा के पुरुषों ने दिल्ली को 56-51 और महिलाओं ने कर्नाटक को 55-46 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
गुजरात और कर्नाटक टेनिस के सेमीफाइनल में
टेनिस में कर्नाटक और गुजरात की महिलाओं ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुजरात ने सिर्फ चार गेम गंवाकर तेलंगाना को 2-0 से हराया। वहीं कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को इसी अंतर से परास्त किया। दोनों सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे। तमिलनाडु ने हरियाणा और महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां दोनों आपस में भिड़ेंगे। वहीं लॉन बाउल 4 में पश्चिम बंगाल ने असम पर 12-11 से अप्रत्याशित जीत हासिल की। असम की टीम में राष्ट्रमंडल खेलों में खेल चुकीं तानिया चौधरी शामिल थीं।