फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games Sathiyan Gnanasekaran and Manika batra enters semi finals sharath kamal pulls out

National Games: साथियान और मनिका टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में, चोट के कारण शरत क्वार्टर फाइनल से हटे

Sat, 24 Sep 2022 03:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Sep 2022 03:34 PM IST
सार

शरत हरियाणा के सौम्यजीत घोष के खिलाफ तीन सेटों में से दो जीत चुके थे और चौथे सेट में भी 6-1 से बढ़त पर थे। उसके बाद उन्होंने चिकित्सकीय मदद ली और कुछ देर के उपचार के बाद मैच से हटने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
National Games Sathiyan Gnanasekaran and Manika batra enters semi finals sharath kamal pulls out
मनिका बत्रा और साथियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल पीठ में चोट के कारण शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हट गए। शीर्ष वरीय जी साथियान और मनिका बत्रा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। शरत हरियाणा के सौम्यजीत घोष के खिलाफ तीन सेटों में से दो जीत चुके थे और चौथे सेट में भी 6-1 से बढ़त पर थे। उसके बाद उन्होंने चिकित्सकीय मदद ली और कुछ देर के उपचार के बाद मैच से हटने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


अन्य क्वार्टर फाइनल में जी साथियान ने स्थानीय खिलाड़ी मानव ठक्कर को 4-1 से हराया। साथियान ने 11-7, 11-8, 8-11, 14-12, 13-11 से मुकाबला जीता। साथियान का मुकाबला अब हरमीत देसाई से होगा जिन्होंने दीपित पटेल को 4-0 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ी गुजरात के मानुष शाह रहे जिन्होंने एफ आर स्नेहित को 4-2 से पराजित किया। इससे पहले शीर्ष वरीय मनिका बत्रा ने कृतविका सिन्हा राय को 4-2 से और दूसरी वरीय श्रीजा अकुला ने अयहिका मुखर्जी को 4-0 से हराया। शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल रीथ टेनिसन को ओलंपियन सुतीर्था मुखर्जी ने 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


इससे पहले शरत ने पुरुष एकल के प्री क्वार्टर में पश्चिम बंगाल के जीत चंद्रा को 4-2 (7-11, 11-6, 8-11,11-7, 11-6, 11-6) से हराया, वहीं साथियान ने पश्चिम बंगाल के रोनित भांजा पर इसी अंतर (7-11, 11-8, 7-11, 11-6, 11-9, 11-6) से जीत दर्ज की। महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हालांकि मनिका बत्रा को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। मनिका ने करीबी मुकाबले में कर्नाटक की कुशी वी को 4-3 (4-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-5, 8-11, 11-7) से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल के अन्य मैचों में पश्चिम बंगाल की अहिका मुखर्जी ने महाराष्ट्र की सातवीं वरीयता प्राप्त स्वस्तिका घोष और ओलंपियन सुतीर्था मुखर्जी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अनुषा कुटुम्बले (मध्य प्रदेश) पर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed