{"_id":"6346fe4c90c0587126161738","slug":"national-games-boxers-meenakshi-poonam-and-simranjeet-won-gold-on-last-day-vice-president-concluded-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: अंतिम दिन बॉक्सर मीनाक्षी-पूनम और सिमरनजीत ने जीते स्वर्ण, उपराष्ट्रपति ने किया खेलों का समापन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: अंतिम दिन बॉक्सर मीनाक्षी-पूनम और सिमरनजीत ने जीते स्वर्ण, उपराष्ट्रपति ने किया खेलों का समापन
Thu, 13 Oct 2022 09:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:16 PM IST
सार
महाराष्ट्र 39 स्वर्ण समेत 140 और हरियाणा 38 स्वर्ण समेत 116 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने 29 सितंबर से शुरू हुए इन खेलों का खेलों का समापन किया।
विज्ञापन
नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन भी सेना ने अपना दबदबा बनाकर रखा। सेना के छह में से पांच मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मुक्केबाज असम की लवलीना ने 75 भारवर्ग में हरियाणा की स्वीटी को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता।
हरियाणा की मीनाक्षी (52) और पूनम (57) भी स्वर्ण जीतने में सफल रहीं। पुरुषों में हरियाणा केही अंकित शर्मा (51) और विनीत (80) स्वर्ण पदक जीते। सेना ने इन खेलों में अपना झंडा गाड़कर रखा। उसने 61 स्वर्ण पदक समेत कुल 128 पदक जीते।
महाराष्ट्र 39 स्वर्ण समेत 140 और हरियाणा 38 स्वर्ण समेत 116 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने 29 सितंबर से शुरू हुए इन खेलों का खेलों का समापन किया। सेना को विजेता के तौर पर राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी उपराष्ट्रपति ने प्रदान की। महाराष्ट्र विजेता राज्य बना।
विज्ञापन
स्वीटी को 5-0 से हराया लवलीना ने
नए भारवर्ग में खेल रहीं लवलीना के सामने अंतरराष्ट्रीय स्वीटी की कड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने अनुभव का फायदा उठाते हुए काउंटर पंचों से स्वीटी की चुनौती को तोड़ दिया। लवलीना ने कहा कि वह खुद को नए भार वर्ग में परखना चाहती थीं। चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं था। उन्होंने खुद को एशियाई चैंपियनशिप के लिए तैयार करने को प्रेरित किया।
सेना के लिए मोहम्मद हुसामुद्दीन (57), एताश खान मोहम्मद (60), आकाश (67), संजीत (92) और नरेंद्र (प्लस 92) में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। 80 भारवर्ग में हरियाणा के विनीत ने सेना के सचिन कुमार को 5-0 से पराजित किया। मीनाक्षी ने उत्तराखंड की शोभा कोहली को 5-0 और दो बार की विश्व यूथ चैंपियन पूनम ने पंजाब की मंदीप कौर को 4-1 से हराया।
कोच का सड़क दुर्घटना में निधन, शिष्य ने जीता स्वर्ण
महाराष्ट्र के निखिल दुबे ने 75 भारवर्ग में मिजोरम के मालसामतुलआंग को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता। निखिल जीत के भावुक हो गए। उनके कोच धनंजय तिवारी को जब पता लगा कि उनका शिष्य राष्ट्रीय खेलों के फाइनल में पहुंच गया है तो वह मुंबई से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांधीनगर के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। निखिल कोच के निधन की खबर सुनकर टूट गए। कोच ने मुंबई से चलते वक्त निखिल से कहा था कि वह स्वर्ण जीतने में सक्षम हैं और वह जरूर जीतेंगे। धनंजय शिष्य का मुकाबला देख तो नहीं पाए लेकिन निखिल ने स्वर्ण जीतकर अपने कोच को श्रद्धांजलि दी।
तैराक हशिका और साजन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
तैराकी में छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने वाली कर्नाटक की तैराक हशिका रामचंद्र को सर्वश्रेष्ठ महिला और पांच स्वर्ण दो रजत और एक कांस्य जीतने वाले तैराक साजन प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
वॉलीबॉल में केरल बना विजेता
वॉलीबॉल में केरल ने पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता। पुरुषों में केरल ने तमिलनाडु और महिलाओं में पश्चिम बंगाल को हराया। पुरुषों के कांस्य पदक मुकाबले में हरियाणा ने पांच सेटों के संघर्ष में गुजरात को हराया, जबकि महिलाओं का कांस्य राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को हराकर जीता।

National Games 2022 concluded y'day. I salute every athlete who took part & enhanced the spirit of sportsmanship. Congratulations to all those who won medals in the games. Proud of their accomplishments. My best wishes to all athletes for their future endeavours, tweets PM Modi pic.twitter.com/MioACfLobV
— ANI (@ANI) October 13, 2022