फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games Animesh Kujur won gold in 100m event equaled Amlan Borgohains record

National Games: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण, अमलान बोरगोहेन के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sat, 08 Feb 2025 08:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Feb 2025 08:04 PM IST
सार

कुजूर ने 10.28 सेकंड का समय लेकर असम के अमलान बोरगोहेन के इन खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
National Games Animesh Kujur won gold in 100m event equaled Amlan Borgohains record
अनिमेष कुजूर - फोटो : animesh_kujur_

विस्तार

ओडिशा के उभरते हुए धावक अनिमेष कुजूर ने शनिवार को राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के शुरुआती दिन अनुभवी धावकों की मौजूदगी में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। कुजूर ने 10.28 सेकंड का समय लेकर असम के अमलान बोरगोहेन के इन खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की। बोरगोहेन ने 2022 में गुजरात में इस समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

प्रणव ने जीता रजत
शनिवार को 10 स्वर्ण पदक दांव पर थे। इसमें महाराष्ट्र और सेना ने दो-दो, जबकि ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किए। कुजूर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 10.27 सेकंड है। कुजूर 2024 में फेडरेशन कप और राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप दोनों में 100 मीटर के रजत पदक विजेता हैं।

महाराष्ट्र के प्रणव गुरव 10.32 सेकेंड के समय के साथ रजत विजेता रहे, जबकि बोरगोहेन 10.43 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सेना के मणिकांत होबलीधर 10.46 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 2023 में उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.23 सेकंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेशना ने जीता स्वर्ण
महाराष्ट्र की सुदेशना शिवंकर ने 11.76 सेकंड के समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तेलंगाना की निथ्या गंधे (11.79) और तमिलनाडु की गिरिधरानी रविकुमार (11.88) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने पुरुषों की 10,000 मीटर फ़ाइनल में 28:49.93 मिनट के खेल रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात में 2022 में गुलवीर सिंह ने 28:54.29 के समय के साथ बनाया था।

इस स्पर्धा में महाराष्ट्र के किरण मात्रे (29:04.76) और मध्य प्रदेश के विनोद सिंह (29:43.60) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में महाराष्ट्र की अनुभवी संजीवनी जाधव ने 33:33.47 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक में 5000 मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने 10,000 मीटर में 34:31.03 का समय लेते हुए रजत पदक हासिल किया। उत्तराखंड की एक अन्य एथलीट सोनिया ने 35:45.19 का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

दिल्ली की केएम चंदा ने एमपी की दीक्षा को हराया
महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल में दिल्ली की 2022 सत्र की चैंपियन केएम चंदा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मध्य प्रदेश की केएम दीक्षा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चंदा ने 4: 17.74 सेकंड का समय निकाला, जबकि दीक्षा 4:21.92 सेकंड से काफी पीछे रहीं। पंजाब की अमनदीप कौर ने 4:22.75 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा में सेना के गगनदीप सिंह ने 55.01 मीटर के प्रयास के साथ 2023 सत्र में जीते गए स्वर्ण पदक का बचाव किया। इस स्पर्धा में हरियाणा के निर्भय सिंह (54.07 मीटर) ने रजत जबकि केरल के एलेक्स पी थंकाचन (52.79 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed