फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Championships Rajasthan Abhinav won gold in rapid fire pistol UP Ankur got silver

National Championships: रैपिड फायर पिस्टल में राजस्थान के अभिनव ने जीता स्वर्ण, यूपी के अंकुर को मिला रजत

Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
सार

जूनियर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में विजयवीर सिद्धू ने फाइनल में 28 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले हरियाणा के अनीष भानवाला ने 25 अंक के साथ रजत पदक जीता। 

विज्ञापन
National Championships Rajasthan Abhinav won gold in rapid fire pistol UP Ankur got silver
अभिनव चौधरी (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अभिनव चौधरी ने रविवार को भोपाल में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का खिताब जीता। अभिनव ने एमपी राज्य निशानेबाजी अकादमी रेंज में फाइनल में 30 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के अंकुर गोयल को पछाड़ा जिन्होंने 26 अंक जुटाए। दिल्ली के अर्पित गोयल 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अभिनव ने इससे पहले क्वालिफिकेशन में 584 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


जूनियर पुरुष रैपिड फायर पिस्टल में विजयवीर सिद्धू ने फाइनल में 28 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले हरियाणा के अनीष भानवाला ने 25 अंक के साथ रजत पदक जीता। पंजाब ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। राजकंवर सिंह संधू ने 20 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अनीष (578) ने हालांकि समीर (578) और आदर्श सिंह (571) के साथ मिलकर कुल 1727 अंक के साथ पुरुष टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। विजयवीर, उनके जुड़वां भाई उदयवीर और राजकंवर ने जूनियर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed