फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Boxing Championship: Thapa, Sanjeet, Panghal in final, Vicky-Harivansh's journey ends

National Boxing Championship: थापा, संजीत, पंघाल फाइनल में, विक्की-हरिवंश का सफर खत्म

Sat, 02 Dec 2023 12:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 12:03 AM IST
सार

एसएससीबी के मुक्केबाज संजीत को हालांकि सेमीफाइनल में एआईपी के विक्की से अच्छी चुनौती मिली लेकिन यह इस खिलाड़ी को रोकने के लिए काफी नहीं था। वह फाइनल में हरियाणा के नवीन कुमार से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन
National Boxing Championship: Thapa, Sanjeet, Panghal in final, Vicky-Harivansh's journey ends
शिव थापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा) और 2021 एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) को राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ज्यादा चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। छह बार एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले थापा ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी को 5-0 से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में असम के इस मुक्केबाज के सामने एसएससीबी (सेना खेल संवर्धन बोर्ड) की वंशज की चुनौती होगी। 
विज्ञापन


एसएससीबी के मुक्केबाज संजीत को हालांकि सेमीफाइनल में एआईपी के विक्की से अच्छी चुनौती मिली लेकिन यह इस खिलाड़ी को रोकने के लिए काफी नहीं था। वह फाइनल में हरियाणा के नवीन कुमार से भिड़ेंगे। एसएससीबी के दबदबे वाले दिन विश्व चैंपियनशिप (2019) के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) ने भी आरएसपीबी ( रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड) के अंकित को 5-2 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


स्वर्ण पदक के लिए पंघाल को चंडीगढ़ के अंशुल पूनिया की चुनौती से पार पाना होगा। थापा, संजीत, पंघाल के साथ एसएससीबी के 12 पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाई। इसमें बरुण सिंह (48 किग्रा), पवन (54 किग्रा), सचिन (57 किग्रा), आकाश (60 किग्रा), वंशज (63.5 किग्रा), रजत (67 किग्रा), आकाश (71 किग्रा), दीपक (75 किग्रा), लक्ष्य (80 किग्रा) और जुगनू (86 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed